मुख्य बातें

पंजाब- स्वगणना फॉर्म भरना बहुत आसान: भास्कर रिपोर्टर को 20 मिनट लगे; 9 स्टैप में काम पूरा, सिर्फ एक जगह दिक्कत आई – Ludhiana News

पंजाब- स्वगणना फॉर्म भरना बहुत आसान:  भास्कर रिपोर्टर को 20 मिनट लगे; 9 स्टैप में काम पूरा, सिर्फ एक जगह दिक्कत आई – Ludhiana News


सेल्फ-इन्यूमिरेशन की प्रक्रिया को देखते हुए दैनिक भास्कर रिपोर्टर।

केंद्र सरकार ने जनगणना का पहला चरण शुरू कर दिया। 30 अप्रैल से 14 मई तक सेल्फ-इन्यूमिरेशन यानि स्वगणना हो रही है। प्रक्रिया के स्टेप्स और उसमें आने वाली तकनीकी दिक्कतों को जानने के लिए दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने सेल्फ-इम्यूमिरेशन यानी अपनी स्वगणना की।

.

सेल्फ-इन्यूमिरेशन की प्रक्रिया के कुल 9 स्टेप हैं और इन्हें पूरा करने में 15 से 20 मिनट का वक्त लग रहा है। पूरी प्रक्रिया में सिर्फ मैप पर अपना घर मार्क करने में दिक्कत आ रही है। अगर आपका घर सर्च नहीं हो रहा तो आसपास के लैंडमार्क को सिलेक्ट करके आप आसानी से मैप पर अपना घर मार्क कर सकते हैं।

9 स्टेप्स पूरे करने के बाद आखिरी में 11 अंकों की SE ID मिलेगी जो कि H से शुरू होगी। इस आईडी का स्क्रिन शॉट लेकर रखें। वैसे ईमेल व मोबाइल पर भी मैसेज के जरिए आईडी आ रही है। 14 मई के बाद जब जनगणना अधिकारी आपके घर आएंगे तो उन्हें यह SE ID देनी है।

इस तरह जनगणना का पहला चरण हाउस लिस्टिंग एंड हाउस सेंसेस पूरा हो जाएगा। अगर आप सेल्फ-इन्यूमिरेशन प्रोसेस नहीं करते हैं तो जनगणना अधिकारी के आने पर इस पूरी प्रक्रिया को अपनाना होगा। तब वो आपसे सवाल पूछेंगे ओर आप जवाब देंगे। इसमें आपका भी समय बर्बाद होगा और अधिकारियों का भी।

सेल्फ इन्यूमिरेशन का फर्स्ट स्टेप।

जानिए 9 स्टैप, जिनसे आपकी स्वगणना कंप्लीट होगी…

पहला स्टेप: लॉगिन कैसे करें? सबसे पहले https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाएं। अपना राज्य यानि पंजाब सलेक्ट करें। उसके बाद कैप्चा कोड भरकर आगे बढ़ें। उसके बाद परिवार रजिस्ट्रेशन का पेज खुल जाएगा।

दूसरा स्टेप: परिवार का रजिस्ट्रेशन मुखिया का नाम: घर के मुखिया का नाम सही-सही भरें। ध्यान रहे, एक बार नाम रजिस्टर हो गया तो उसे बदला नहीं जा सकेगा। मोबाइल नंबर: परिवार के किसी भी एक मेंबर का मोबाइल नंबर दें। एक नंबर सिर्फ एक ही परिवार के लिए इस्तेमाल हो सकता है। ईमेल: अगर आप अपनी SE ID ईमेल पर भी चाहते हैं, तो अपनी ईमेल आईडी दे सकते हैं। ईमेल आईडी भरना या न भरना यह वैकल्पिक है।

तीसरा स्टेप: भाषा और OTP वेरिफिकेशन अपनी पसंद की भाषा चुनें। इसमें आप कोई भी भाषा सलेक्ट कर सकते हैं। इसमें अंग्रेजी, हिंदी से लेकर सभी क्षेत्रीय भाषाएं चुनने का ऑप्शन है। ध्यान दें कि इसे बाद में बदला नहीं जा सकता। इसी दौरान मोबाइल पर आए OTP को भरें। ध्यान रखें कि आपके फोन में नेटवर्क अच्छा हो ताकि मैसेज तुरंत मिल जाए।

चौथा स्टेप: एड्रेस की जानकारी अपना जिला, पिन कोड, गांव या शहर और कोई पास की मशहूर जगह (लैंडमार्क) का नाम लिखें। इसके बाद ‘Search’ पर क्लिक करें।

पांचवां स्टैप: मैप पर मार्क करें अपना घर आप जो एड्रेस और लैंडमार्क भरेंगे उसके हिसाब से स्क्रीन पर मैप खुलेगा और आप लाल रंग के मार्कर से अपने घर को मैप कर सकते हैं। लाल रंग के मार्कर को ठीक अपने घर की लोकेशन पर ले जाएं ताकि जनगणना अधिकारी को आपकी लोकेशन सर्च करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

मैप पर घर मार्क करने के लिए आपको अपना एड्रेस सही लिखना होगा और साथ में एक लैंड मार्क यानि आसपास की कोई ऐसी जगह जो गूगल मैप पर पहले से फीड हो। इसमें कोई स्कूल, पानी टैंकी, कोई मशहूर दुकान या अन्य कुछ भी। ताकि जब आप सर्च करेंगे तो मैप आपके घर के नजदीक पहुंच जाएगा। फिर आप उसे जूम करके देंगे और अपने घर की लोकेशन को मैप करें।

छठा स्टैप: सवालों के जवाब दें यहां आपसे मकान और परिवार से जुड़े सवाल 4 चरणों में पूछे जाएंगे। पहले मकान का विवरण, परिवार से संबंधी जानकारी, परिवार के पास सुविधा की उपलब्धता, परिवार की संपत्तियाें से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसमें कुल 33 सवाल हैं।

सातवां स्टेप: डेटा चेक करें फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार पूरी जानकारी ‘Preview’ सेक्शन में दोबारा पढ़ लें। आप चाहें तो इसे ‘Draft’ के रूप में सेव भी कर सकते हैं ताकि बाद में सबमिट कर सकें। अगर कोई जानकारी अधूरी या गलत भरी गई तो दोबारा एडिट कर सकते हैं।

आठवां स्टेप: फाइनल सबमिट और SE ID सब कुछ सही होने पर ‘Confirm and Submit’ पर क्लिक करें। इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा। फॉर्म जमा होते ही ‘H’ अक्षर से शुरू होने वाली 11 अंकों की SE ID मिलेगी। इसे नोट कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें। यह आपको SMS और ईमेल पर भी भेजी जाएगी।

नौवां स्टेप: वेरिफिकेशन जब जनगणना कर्मचारी आपके घर आएं, तो उन्हें अपनी SE ID दिखाएं। अगर ID उनके सिस्टम से मैच हो गई, तो आपकी जानकारी ऑटोमैटिक सबमिट हो जाएगी। अगर ID मैच नहीं हुई तो कर्मचारी आपसे जानकारी दोबारा मांग सकता है।

डीसी हिमांशु जैन सेल्फ इन्यूमिरेशन करते हुए।

डीसी हिमांशु जैन सेल्फ इन्यूमिरेशन करते हुए।

सही डेटा से मजबूत होंगी विकास योजनाएं: DC लुधियाना के DC हिमांशु जैन ने कहा कि पानी की सप्लाई, साफ-सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में बेहतर सरकारी योजनाएं बनाने के लिए सटीक जनगणना डेटा बहुत जरूरी है। डीसी ने आश्वासन दिया है कि पोर्टल पर दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

इसका इस्तेमाल केवल सरकारी प्लानिंग के लिए होगा। डीसी ने कहा कि जो परिवार किसी कारणवश ऑनलाइन जानकारी नहीं भर पाएंगे, उनके लिए जनगणना कर्मचारी अगले चरण में खुद घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करेंगे। उन्होंने कहा कि फिर कर्मचारी आपसे यही सभी प्रश्न पूछेंगे जो कि ऑनलाइन पूछे जा रहे हैं।

**********************

ये खबर भी पढ़ें…

पंजाब में घर बैठे कैसे करें स्वगणना:फॉर्मेलिटी क्या, OTP किसे देना, 33 सवाल कौन से पूछेंगे; स्टैप बाई स्टैप डिटेल पढ़ें

पंजाब के 23 जिलों में जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके पहले चरण में 14 मई तक स्वगणना होगी। यानी लोग कहीं से भी ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे। यह पोर्टल रोजाना सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक काम करेगा इसके बाद 15 मई 2026 से 13 जून 2026 तक पहला चरण चलेगा। इस दौरान मकानों की गिनती की जाएगी। कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से कुल 33 सवाल पूछेंगे, जो मकान और घर की सुविधाओं से जुड़े होंगे। इसके बाद जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *