मुख्य बातें

गुरुग्राम में बंबीहा गैंग के 2 शूटरों का एनकाउंटर: पुलिस ने दोनों को गोलियां मारकर पकड़ा; पंजाब से वारदात करने आए थे – gurugram News

गुरुग्राम में बंबीहा गैंग के 2 शूटरों का एनकाउंटर:  पुलिस ने दोनों को गोलियां मारकर पकड़ा; पंजाब से वारदात करने आए थे – gurugram News

दोनों शूटरों को गुरुग्राम में सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने बंबीहा गैंग के 2 शॉर्प शूटरों को एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान पंजाब के रहने वाले सुमित और मंजीत के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

पुलिस को दोनों शूटरों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज मोहित और सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज नरेंद्र की संयुक्त टीम ने शनिवार-रविवार देर रात 2 बजे दोनों बदमाशों को मैदावास गांव के पास घेर लिया। टीम ने दोनों को सरेंडर करने को कहा।

उन्होंने सरेंडर करने के बजाय टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। इसमें एक बदमाश के पैर और दूसरे के कंधे पर गोली लगी। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल ले जाया गया।

सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज मोहित ने बताया कि दोनों बदमाश बंबीहा गैंग से जुड़े हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे किस वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे।

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *