मुख्य बातें

बिहार में NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान: BJP-101, JDU- 101, चिराग को- 29, उपेंद्र कुशवाहा-जीतनराम मांझी को 6-6 सीटें – Bihar News

बिहार में NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान:  BJP-101, JDU- 101, चिराग को- 29, उपेंद्र कुशवाहा-जीतनराम मांझी को 6-6 सीटें – Bihar News


बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं जदयू 101 सीटों पर लड़ने जा रही है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर

.

2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 110 सीटों पर लड़ी थी, उसे 74 पर जीत मिली थी। वहीं JDU 115 सीटों पर लड़ी थी और 43 सीटों पर जीती थी।

पिछले 2 विधानसभा चुनाव में NDA की सीट शेयरिंग और रिजल्ट

2020 में 135 सीटों पर लड़ी लोजपा, चिराग इस बार NDA का हिस्सा

2020 का चुनाव तत्कालीन लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अकेले लड़ा था। पार्टी ने 135 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। हालांकि एक सीट पर ही जीत मिली थी।

लोजपा ने खासतौर से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ प्रत्यक्ष रूप से नहीं लड़ा।

हालांकि जून 2021 में लोजपा में टूट हुई और पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) बनी, जबकि चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) है, जो इस बार के चुनाव में NDA का हिस्सा है। पशुपति की पार्टी के महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

2020 में तीसरे मोर्चे पर लड़े कुशवाहा अब NDA के साथ

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP), ने 99 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन पार्टी को कोई सीट नहीं मिली। रालोसपा ने 2020 के चुनाव में महागठबंधन (जो राजद और कांग्रेस के साथ था) को छोड़कर ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट (GDSF) बनाया था, जिसमें बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक (सजदद), और अन्य छोटी पार्टियां शामिल थीं। इस बार कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा NDA का हिस्सा हैं।

2020 में NDA के साथी सहनी अब महागठबंधन में

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के हिस्सा थी। पार्टी ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था। VIP को बीजेपी ने अपनी 121 सीटों के कोटे में से 11 सीटें दी थीं। इन 11 सीटों में से वीआईपी ने 4 सीटों पर जीत हासिल की थी।

मुकेश सहनी खुद सिमरी बख्तियारपुर सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन वे हार गए थे। बाद में वीआईपी के चारों विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। इस बार VIP महागठबंधन का हिस्सा है। मुकेश सहनी कई बार खुद को डिप्टी CM का दावेदार बता चुके हैं।

2020 में मांझी की पार्टी 7 सीटों पर लड़ी थी

2020 बिहार विधानसभा चुनाव में जीतन राम मांझी की पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) (HAM), ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के हिस्से के रूप में 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

ये सीटें JDU के कोटे से दी गई थीं, क्योंकि HAM NDA का एक छोटा सहयोगी दल था। HAM ने इन 7 सीटों में से 4 सीटें जीती थीं, जो मुख्य रूप से मांझी की मुसहर (महादलित) समुदाय में पकड़ और गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, और रोहतास जैसे क्षेत्रों में उनके प्रभाव के कारण थी।

मांझी ने NDA के साथ गठबंधन में रहते हुए नीतीश कुमार की सरकार को समर्थन दिया, और उनकी पार्टी की चार सीटों ने NDA की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2015 में HAM ने NDA के साथ 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन केवल 1 सीट (मांझी की) जीती थी।

अब जानिए 2025 के चुनाव से जुड़ी अहम जानकारियां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *