मुख्य बातें

पूर्णिया में चार राउंड फायरिंग, लट की कोशिश नाकाम: बाल-बाल बचे कारोबारी, ट्रैक्टर ड्राइवर को लगी बुलेट; सामान लेकर मंडी जा रहे थे – Purnia News

पूर्णिया में चार राउंड फायरिंग, लट की कोशिश नाकाम:  बाल-बाल बचे कारोबारी, ट्रैक्टर ड्राइवर को लगी बुलेट; सामान लेकर मंडी जा रहे थे – Purnia News


पूर्णिया के चंपानगर में लूट की कोशिश में नाकाम होने पर बदमाशों ने पाट कारोबारी और ट्रैक्टर ड्राइवर पर फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग हुई। इसमें से एक गोली ड्राइवर को लगी है। गोलीबारी में कारोबारी बाल-बाल बच गए।

.

सूचना मिलते ही चंपानगर थाना प्रभारी अनुपम राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। घायल और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। घटना चंपानगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर के पास की है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।

बेखौफ बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को गोली मार दी।

वारदात के बाद हथियार लहराते हुए भाग गए

घायल ड्राइवर की पहचान सरसी थाना के कचहरी बलुआ छोटा चकला निवासी सुरेश साह के बेटे रणजीत साह(31) के तौर पर हुई है। पीड़ित ने बताया कि सुबह 3 बजे ट्रैक्टर पर पाट लेकर कारोबारी के साथ गुलाबबाग मंडी निकले थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से रुकने का इशारा किया।

शक होने पर ट्रैक्टर की रफ्तार तेज कर दिया। उसके बाद उनलोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली मेरे बाएं पैर के घुटने में जा लगी। फायरिंग के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। गोलाबारी के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने GMCH भेज दिया।

पीड़ित से घटना की जानकारी लेते हुए चंपानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज।

पीड़ित से घटना की जानकारी लेते हुए चंपानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज।

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

चंपानगर थाना प्रभारी अनुपम राज ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है। सर्च ऑपरेशन भी तेज कर दिया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *