मुख्य बातें

चिराग पासवान की पार्टी ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट: पहली लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम, गोविंदगंज से राजू तिवारी; पालीगंज से सुनील कुमार को मिला टिकट – Patna News

चिराग पासवान की पार्टी ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट:  पहली लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम, गोविंदगंज से राजू तिवारी; पालीगंज से सुनील कुमार को मिला टिकट – Patna News


चिराग पासवान ने ब्रह्मपुर से हुलास पांडे को सिंबल दिया ।

चिराग पासवान की पार्टी ने बुधवार को अपनी पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है। उनकी लिस्ट में 14 लोगों के नाम पर मुहर लगी है।

.

पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज से राजू तिवारी को टिकट, सहरसा–सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह, सीवान–दरौली (अनु.जाति) से विष्णु देव परासर, सारण–गरखा (अनु.जाति) से सीमांत मृणाल, बेगूसराय-साहेबपुर कमाल से सुरेन्द्र कुमार को टिकट मिला है।

सूत्रों के अनुसार 29 में से 27 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन पूरा हो चुका है, 15 की ऑफिशियल लिस्ट भी आ गई है, लेकिन महुआ और चकाई विधानसभा सीटों को लेकर अब भी विवाद बना हुआ है। दोनों सीटों पर एनडीए के भीतर मतभेद उभर आए हैं, जिससे अंतिम सूची पर मुहर नहीं लग पाई है।

बखरी सीट से संजय पासवान को लोजपा रामविलास का मिला सिंबल।

बखरी सीट से संजय पासवान को लोजपा रामविलास का मिला सिंबल।

महुआ सीट पर सबसे बड़ा विवाद

महुआ सीट को लेकर NDA के भीतर सबसे ज्यादा खींचतान मची है। इस सीट पर लोजपा रामविलास की दावेदारी के बाद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कड़ा एतराज जताया है।

जानकारी के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा इस सीट पर अपने बेटे दीपक प्रकाश को चुनाव मैदान में उतारना चाहते हैं। इसी वजह से वे इस सीट को किसी भी कीमत पर छोड़ने के मूड में नहीं हैं।

मंगलवार देर रात तक पटना में हलचल बनी रही। बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता जिनमें सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और नितिन नवीन शामिल हैं उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर पहुंचे और उन्हें मनाने की कोशिश की। हालांकि, देर रात तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई।

अमित शाह से मुलाकात के बाद तय होगी दिशा

अब उम्मीद जताई जा रही है कि आज उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस बैठक के बाद महुआ और चकाई सीट पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। माना जा रहा है कि अमित शाह के हस्तक्षेप से एनडीए के भीतर चल रहा यह छोटा लेकिन महत्वपूर्ण पेंच सुलझ जाएगा।

NDA में तालमेल लेकिन तनाव बरकरार

NDA के भीतर बीजेपी, जेडीयू, लोजपा रामविलास और RLJP के बीच सीटों पर तालमेल बन चुका है पर कई सीटों पर स्थानीय समीकरण और उम्मीदवारों की पसंद को लेकर असहमति की खबरें हैं।फिलहाल एनडीए के सभी घटक दल यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रहा है।आज चिराग पासवान के सिंबल वितरण कार्यक्रम को एनडीए की चुनावी शुरुआत का औपचारिक संकेत माना जा रहा है।अब सबकी निगाहें महुआ और चकाई सीट पर हैं जहां तय होगा कि एनडीए की एकजुटता कितनी मजबूत बनी रहती है।

बिहार में 6 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *