घटनास्थल का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारी।
मानसा में तेजधार हथियारों से किए गए हमले में एक महिला की मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार महिला और उसके परिवार पर अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया, जिसमें दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना मानसा शहर के पास मानसा खुर्द में हुई। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहीं 52 वर्षीय कर्मजीत कौर, उनकी बेटी गगनदीप कौर, बेटा गुरप्रीत सिंह और एक मासूम बच्चे पर अज्ञात हमलावरों ने वार किया।
मृतक महिला के परिवार के सदस्य।
महिला की मौके पर मौत, बेटी घायल
हमले में कर्मजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गगनदीप कौर और गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मासूम बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है। मानसा के डीएसपी बूटा सिंह गिल ने बताया कि यह घटना दोपहर की है। कर्मजीत कौर अपनी बेटी और दोहते को बुढलाडा से अपने गांव खोखर खुर्द वापस ले जा रही थीं।
पुलिस बोली- जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी
डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच के लिए एक टीम गठित की है। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।प्रत्यक्षदर्शी बूटा सिंह ने बताया कि हमलावर एक मोटरसाइकिल पर सवार थे और हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस को फोन कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
