मुख्य बातें

GPM में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव: तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने दिए निर्देश, विकास यात्रा पर आधारित लगाई जाएगी प्रदर्शनी – Gaurela News

GPM में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव:  तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने दिए निर्देश, विकास यात्रा पर आधारित लगाई जाएगी प्रदर्शनी – Gaurela News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह तीन दिवसीय राज्योत्सव 2 से 4 नवंबर 2025 तक पेंड्रारोड स्थित गुरुकुल खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा

.

राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने आयोजन को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपीं और निर्देश दिए कि सभी कार्यों की पूर्व तैयारी समय-सीमा में पूर्ण की जाए।

आमंत्रण पत्रों की छपाई समय पर पूरी हो

उन्होंने मैदान समतलीकरण, मंच निर्माण, साज-सज्जा, लाइटिंग, माइक-साउंड सिस्टम, पेयजल व्यवस्था, चलित शौचालय, अग्निशमन वाहन और सुरक्षा प्रबंध जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की समुचित योजना और क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य अतिथि के निर्धारण के बाद आमंत्रण पत्रों की छपाई और वितरण की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने को कहा।

लगाई जाएगी प्रदर्शनी

राज्योत्सव में जिले के विभिन्न विभागों की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों का मेला, खाद्य स्टॉल और खेल गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *