मुख्य बातें

बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की अंतिम अरदास 23 अक्टूबर को: जालंधर के मॉडल हाउस गुरुद्वारा में होगा भोग, हार्ट अटैक से हुई थी मौत – Jalandhar News

बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की अंतिम अरदास 23 अक्टूबर को:  जालंधर के मॉडल हाउस गुरुद्वारा में होगा भोग, हार्ट अटैक से हुई थी मौत – Jalandhar News


दुनिया के सबसे बड़े शाकाहारी बॉडी बिल्डर थे वरिंदर सिंह घुम्मण। (फाइल फोटो)

पंजाब के शाकाहारी बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन के नाम की अंतिम अरदास 23 अक्टूबर को की जाएगी। इसे लेकर आज यानी मंगलवार को परिवार द्वारा जानकारी साझा की गई है। जारी की गई पोस्ट में कहा गया है कि वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम की अंतिम अरदास गुरुव

.

बता दें कि घुम्मण के परिवार ने मामले में इंसाफ की गुहार लगाई थी। परिवार का आरोप है कि घुम्मण की मौत अस्पताल की लापरवाही की वजह से हुई थी। इसे लेकर बीते दिन परिवार द्वारा कैंडल मार्च भी निकाला गया था। जिसमें हर पार्टी का नेता पहुंचा था। साथ ही आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने घुम्मण के नाम से पार्क बनाने का ऐलान किया है, जिसका गुरुवार के दिन ही उद्घाटन किया जाएगा।

परिवार द्वारा साझा की जानकारी।

जिम में एक्सरसाइज के वक्त दबी थी नस

वरिंदर घुम्मन जालंधर के मॉडल हाउस स्थित अपने जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी उनके कंधे की नस दब गई थी। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्तपाल में दो हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई थी।

घुम्मन की मौत पर परिवार से शोक जताने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा था कि घुम्मन की मौत के पीछे जो भी कारण होंगे, उनकी जांच करवाई जाएगी। जो भी कसूरवार पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टाइगर-3 में सलमान के साथ किया था काम

घुम्मन का जन्म 28 दिसंबर 1982 को गुरदासपुर के तलवंडी में हुआ था। उन्होंने लायलपुर खालसा कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की। वह प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर और एक्टर थे। घुम्मन ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के साथ टाइगर थ्री में काम किया। इसके साथ मिस्टर इंडिया भी रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *