.
आज की सबसे बड़ी खबर जैसलमेर से है। भारत-पाक बॉर्डर पर राजस्थान में फैक्ट्री पर बम गिराया गया, चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें
1.भारत-पाक बॉर्डर पर राजस्थान में फैक्ट्री पर गिरा बम दीपावली की रात मार्बल फैक्ट्री में पैराशूट लगा बम गिराया गया। यहां लोहे की टिन शेड में जोरदार धमाका हुआ। अंदर काम कर रहा लेबर भागकर पहुंचा। उसे लगा कि दिवाली का रॉकेट है। उसने फौरन आग बुझा दी। सुबह उठकर देखा तो चौंक गया। पूरी खबर पढ़ें
2. देश के टॉप-10 प्रदूषित शहरों में राजस्थान का भिवाड़ी दीपावली के बाद आज (मंगलवार) राजस्थान की हवा जहरीली हो गई है। देश के टॉप-10 प्रदूषित शहरों में प्रदेश का भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) भी शामिल है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का लेवल 300 के पार (रेड जोन) चला गया है। पूरी खबर पढ़ें
3. जैसलमेर में डबल मर्डर, व्यापारी और अकाउंटेंट को मारकर फेंका जैसलमेर मंडी व्यापारी और उसके अकाउंटेंट की हत्या से दहशत फैल गई है। दोनों शव आज सुबह 8.30 बजे जिले की मोहनगढ़ कस्बे से करीब 6 किलोमीटर दूर नई मंडी में मिले। जानकारी के अनुसार दोनों की हत्या दिवाली की रात की गई। पूरी खबर पढ़ें
4. मंत्री बोले- मेरी कसम है अब गुटखा नहीं खाना शिक्षा और पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने लोगों से दिवाली की रामा-श्यामी की। इस दौरान कुछ युवक गुटखा खाते नजर आए। इस पर मंत्री ने उन्हें अपनी कसम देते हुए दोबारा गुटखा नहीं खाने के लिए कहा। पूरी खबर पढ़ें

5. जयपुर में बाइक स्लिप होने से पति-पत्नी, भतीजी की मौत जयपुर में बाइक स्लिप होने से पति-पत्नी और भतीजी की मौत हो गई। दो युवक गंभीर घायल हो गए। पांचों एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा जमवारामगढ़ थाना इलाके में अस्थल मोड़ के पास मंगलवार दोपहर हुआ। पूरी खबर पढ़ें
अब 3 अहम खबरें
6. उदयपुर के श्रीनाथजी मंदिर में गो-क्रीड़ा देखने पहुंचे हजारों लोग उदयपुर में श्रीनाथजी मंदिर की चरण चौकी में मंगलवार को दीपावली के पावन अवसर पर गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर परंपरागत गौ क्रीड़ा का अनूठा दृश्य देखने को मिला, जिसमें ग्वालों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर गोमाताओं के साथ भक्ति भरे खेल प्रदर्शित किए। पूरी खबर पढ़ें

7. राजस्थान के तीन जिलों में बारिश, पारा 2 डिग्री गिरा राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार देर रात और आज (मंगलवार) सुबह तेज बारिश हुई। चूरू और झुंझुनूं के कुछ इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। उत्तर भारत में एक हल्का प्रभाव वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। पूरी खबर पढ़ें
8. झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या झुंझुनूं में किडनैप हुए हार्डकोर बदमाश की मंगलवार को जयपुर के SMS हॉस्पिटल में मौत हो गई है। रविवार रात मालसरिया गैंग के बदमाशों ने उस पर हमला करके उसे उठा ले गए थे। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है 9. बामनवास में गोवर्धन पूजा के बाद महिलाएं लगाती हैं दौड़ बामनवास क्षेत्र में आज गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत सांचौली के मेहरावंड गांव में एक अनूठी गोवर्धन पूजा के तहत सामूहिक पूजा संपन्न होने के बाद महिलाएं अपने घरों की ओर दौड़ लगाती हैं। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास 10. पुष्कर मेला कल से, मैदान में बढ़ी चहल-पहल पुष्कर मेला 2025 की शुरुआत बुधवार 22 अक्टूबर से होगी। ये मेला 7 नवंबर तक होगा। तीन चरणों में होने वाले इस मेले में पशु मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक मेला शामिल हैं। प्रशासन ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है।
