मुख्य बातें

SHO भूषण को महिला आयोग में लगी फटकार, VIDEO: कहा-शर्म कीजिए, पोती की उम्र की बच्ची को कह रहे हो तुम मुझे सुंदर लगती हो – Jalandhar News

SHO भूषण को महिला आयोग में लगी फटकार, VIDEO:  कहा-शर्म कीजिए, पोती की उम्र की बच्ची को कह रहे हो तुम मुझे सुंदर लगती हो – Jalandhar News


पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल।

जालंधर के थाना फिल्लौर के सस्पेंडेड SHO भूषण कुमार को पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने जमकर लताड़ लगाई। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने SHO को साफ कहा कि मैं इस मामले में इन्क्वायरी मार्क कर रही हूं। थाने में महिला के साथ हुई बातचीत का CCTV फ

.

एसएचओ भूषण कुमार। एसएचओ ने वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की है। फाइल शार्ट।

वीडियो में राज लाली गिल ने कहीं 3 अहम बातें

आप मुझे महिला के साल हुई बात का जवाब दो आप जिस तरह से महिला को बुला रहे हैं, ये बताओ कि आपको ऐसी बातें शोभा देती हैं। आप हंस-हंसकर बाते कर रहे हों। क्या आपका ये हक बनता है। यूनिफॉर्म में हो आप। रिस्पांसिबल हो। वीडियो और ऑडियो में आपकी आवाज है। कितनी देर में पहुंचेगी। ये बातें करने वाली हैं। आप जो भी झूठ बोलते रहो। ये बातें क्यों कि इसका आपके पास कोई जवाब नहीं है।

कमरे में बयान के वक्त बाकी लोग क्यों नहीं थे महिला आयोग की चेयरपर्सन ने पूछा कि जब महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया तो वहां पर अन्य लोग क्यों नहीं थे। परिवार के दूसरे लोगों को कमरे में क्यों नहीं बुलाया गया। कमरे में क्या बातें हुईं हैं, मैं उनको भी सुनूंगी। इसके CCTV फुटेज उपलब्ध करवाएगा।

बयान रिकॉर्ड करने के लिए ढंग से बुलाने का तरीका महिला आयोग की चेयरपर्सन ने SHO को कहा कि किस भी महिला का बयान दर्ज करने के लिए ढंग का तरीका होता है। आप महिला को कहते कि अपना रिश्तेदार लेकर आओ और बयान दर्ज करवाओ। इतने में बात खत्म हो जाती। मैंने तो रिकॉर्डिंग में सुना है कि आप कह रहे हैं कि कितनी देर में पहुंच रही हो। देख लेते हैं। यूज कर लेते हैं। इन सब बातों का क्या मतलब।

एसएचओ भूषण कुमार जिन पर महिलाओं से अश्लील बातचीत के आरोप लगे हैं।

एसएचओ भूषण कुमार जिन पर महिलाओं से अश्लील बातचीत के आरोप लगे हैं।

चार सवाल-जवाब से जानें SHO ने क्या सफाई दी राज लाली गिल-आप मुझे उस चीज का जवाब दो जो महिला के साथ बात हुई? SHO- मानयोग हाईकोर्ट के आदेश से थाने में कैमरे लगे हैं। आप उनको चेक करवा लें। राज लाली गिल- आप जिस तरीके से महिला को थाने बुला रहे हैं क्या आपका ऐसा करना हक बनता है? SHO-मेरी रिकॉर्डिंग को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। राज लाली गिल-तोड़ मरोड़कर कुछ नहीं है, इसमें आपकी ही आवाज है? SHO-आप खुद सुन लीजिए। महिला बयान नहीं दे पा रही है। ये खुद पापा के साथ आने की बात कह रही है। राज लाली गिल- हां कुछ कर लेंगे, इसका क्या मतलब है? SHO-मैडम मेरी बेनती सुनो, ऐसा कुछ नहीं हुआ है?

अब जानें क्या है SHO भूषण मामला जालंधर के थाना फिल्लौर केSHO भूषण कुमार के खिलाफ पुलिस ने महिलाओं से अश्लील बातें करने के मामले में FIR दर्ज की है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए SHO को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है। महिला कमीशन के सामने अभी तक इस मामले को लेकर दो महिलाएं पेश हो चुकी हैं। पंजाब महिला आयोग ने इस मामले में इन्क्वायरी मार्क करते हुए थाने की CCTV की रिकॉर्डिंग मांगी हैं। इस मसले को फिल्लौर की संस्था लोक इंसाफ मोर्चा के जरनैल सिंह ने उठाया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *