मुख्य बातें

केरल में राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर गड्ढे में फंसा VIDEO: पुलिस, फायर स्टाफ ने धक्का मारकर निकाला; प्रेसिडेंट सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं

केरल में राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर गड्ढे में फंसा VIDEO:  पुलिस, फायर स्टाफ ने धक्का मारकर निकाला; प्रेसिडेंट सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं


तिरुवनंतपुरम5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केरल पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलिकॉप्टर फंस गया।

केरल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलिकॉप्टर के उतरने के बाद हेलीपैड का एक हिस्सा गड्ढे में फंस गया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्ट को गड्ढों से धक्का देकर निकाला।

घटना केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हुई। यहां हेलीपैड जल्दबाजी में बनाए गए थे। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने कहा, ‘कन्क्रीट पूरी तरह से जम नहीं पाया था, इसलिए जब हेलिकॉप्टर उतरा तो वह उसका भार नहीं संभाल सका और जहां पहिए जमीन को छू रहे थे, वहां गड्ढे बन गए।’

अधिकारियों के अनुसार, लैंडिंग की योजना मूल रूप से पंबा के पास निलक्कल में बनाई गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे प्रामदम में बदल दिया गया। हालांकि, राष्ट्रपति मुर्मू ने बिना किसी देरी के सड़क मार्ग से अपनी यात्रा जारी रखी।

राष्ट्रपति मंगलवार शाम को चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं। उन्होंने आज सबरीमाला मंदिर में दर्शन किए। इसी के साथ वह इस मंदिर में दर्शन करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति बन गईं हैं।

द्रौपदी मुर्मू के हेलिकॉप्टर को गड्ढे से निकालते पुलिस और अग्निशमन कर्मी।

द्रौपदी मुर्मू के हेलिकॉप्टर को गड्ढे से निकालते पुलिस और अग्निशमन कर्मी।

राष्ट्रपति चार दिन की यात्रा पर तिरुवनंतपुरम पहुंचीं

राष्ट्रपति गुरुवार को वह राज भवन में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।

इसके बाद वह वर्कला में शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की महा-समाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी और कोट्टायम जिले के पाला में सेंट थॉमस कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगी।

24 अक्टूबर को वह एर्नाकुलम में सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लेकर अपनी केरल यात्रा खत्म करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम को चार दिवसीय यात्रा पर तिरुवनंतपुरम पहुंचीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम को चार दिवसीय यात्रा पर तिरुवनंतपुरम पहुंचीं।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राष्ट्रपति मुर्मू का उनका स्वागत किया।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राष्ट्रपति मुर्मू का उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सबरीमाला मंदिर के दर्शन किए

राष्ट्रपति मुर्मू ने बुधवार को सबरीमाला के भगवान अय्यप्पा मंदिर में दर्शन किए। वह इस मंदिर में दर्शन करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं।

उनसे पहले 1970 के दशक में पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी ने इस मंदिर का दौरा किया था। सबरीमाला दर्शन के बाद, वह शाम को तिरुवनंतपुरम लौट आएंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने बुधवार को सबरीमाला के भगवान अय्यप्पा मंदिर में दर्शन किए।

राष्ट्रपति मुर्मू ने बुधवार को सबरीमाला के भगवान अय्यप्पा मंदिर में दर्शन किए।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अय्यप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की। ऐसा करने वाली वह महिला राष्ट्रपति बन गईं हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अय्यप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की। ऐसा करने वाली वह महिला राष्ट्रपति बन गईं हैं।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *