मुख्य बातें

फरीदकोट में पटाखे के स्टॉल पर फायरिंग, एक घायल: पुरानी रंजिश में की वारदात; एक दिन पहले दोनों पक्षों हुआ था विवाद, रुपए छीनने के आरोप – Faridkot News

फरीदकोट में पटाखे के स्टॉल पर फायरिंग, एक घायल:  पुरानी रंजिश में की वारदात; एक दिन पहले दोनों पक्षों हुआ था विवाद, रुपए छीनने के आरोप – Faridkot News

गोली लगने से घायल युवक अस्पताल में भर्ती

फरीदकोट, पंजाब। फरीदकोट जिले में पटाखों की स्टाल पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में पहले सिविल अस्पताल कोटकपूरा में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे फरीदकोट मेडिकल कॉल

.

यह घटना मंगलवार रात कोटकपूरा शहर में बठिंडा रोड से डेरा सच्चा सौदा सिरसा के नामचर्चा घर को जाने वाली गली में हुई। घायल व्यक्ति की पहचान मोगा रोड निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। घायल नरेश कुमार ने हमलावरों में से दो की पहचान की है और पुलिस को उनके साथियों के साथ हमला करने की शिकायत दी है।

रंजिश के चलते हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप

पुलिस ने घायल नरेश कुमार के बयान पर कोटकपूरा निवासी लाडी निहंग उर्फ जसप्रीत सिंह, सुखमन गिल और उनके तीन साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश है और एक दिन पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर पहले की गई शिकायतों पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।

घायल नरेश कुमार ने घटना के बारे में क्या बताया?

  • थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस को दिए बयान में मोगा रोड निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह अपने ताया के लड़कों के साथ अपनी पटाखों की स्टाल पर बैठा था। इसी दौरान कोटकपूरा निवासी लाडी निहंग उर्फ जसप्रीत सिंह व सुखमन गिल अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए।
  • सुखमन गिल के कहने पर लाडी निहंग ने उस पर रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे पहले सिविल अस्पताल कोटकपूरा में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक दिन पहले मारपीट कर नकदी छीनने का आरोप

इस मामले में घायल के चचेरे भाई ललित कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने एक दिन पहले भी उनके साथ मारपीट की थी और करीब 10 हज़ार रुपये छीनकर ले गए थे, जिसकी सिटी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और अब आरोपियों ने फायरिंग कर दी।

सएचओ का जवाब: कार्रवाई न करने के आरोप गलत, पुरानी रंजिश का मामला

इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ इंस्पेक्टर चमकौर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। उन्होंने परिवार द्वारा कार्रवाई न करने के आरोपों को बेबुनियाद बताया। एसएचओ ने कहा कि एक दिन पहले झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी और जांच की थी। उन्होंने कहा कि विवाद हुआ था, लेकिन पैसे छीनने की कोई बात सामने नहीं आई थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

एसएचओ ने कहा कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी और जांच शुरू कर दी है। घायल के बयान पर पुलिस ने 2 नामजद और 3 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *