मुख्य बातें

टोहाना में पुलिस की निगरानी में हुआ बीज वितरण: कर्मचारियों की कमी से अव्यवस्था, किसानों ने की शिकायत, मैनेजर ने दिया आश्वासन – Tohana News

टोहाना में पुलिस की निगरानी में हुआ बीज वितरण:  कर्मचारियों की कमी से अव्यवस्था, किसानों ने की शिकायत, मैनेजर ने दिया आश्वासन – Tohana News

टोहाना में बीज वितरण के दौरान केंद्र के बाहर लगी किसानों की भीड़।

टोहाना के डांगरा रोड स्थित सरकारी बीज केंद्र पर पहले दिन बीज लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। केंद्र पर केवल एक कर्मचारी की ड्यूटी होने के कारण अव्यवस्था फैल गई, जिसके बाद शहर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम की मौजूदगी में बीज वितरण का कार

.

किसान सत्यवान, ओमप्रकाश और रमेश ने बताया कि बीज बांटने के लिए सरकार की ओर से पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। उन्होंने शिकायत की कि वे सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है। किसानों ने कहा कि विभाग द्वारा केवल एक कर्मचारी तैनात किया गया है, जो अकेले ही पैसे लेने और बीज बांटने का काम करता है।

किसानों ने मांग की कि केंद्र पर पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की जाए, ताकि उन्हें समय पर बीज मिल सके और ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।

लैब में जांच में लगा समय : मैनेजर

इस संबंध में विभाग के मैनेजर जयबीर सिंह ने कर्मचारियों की कमी को समस्या का मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि पहले दिन बीज बांटने के लिए आया है, इसलिए भीड़ बढ़ गई है। मैनेजर ने यह भी बताया कि बीज बनने और लैब में जांच होने में समय लगा, जिसके कारण बीज आने में देरी हुई।

जयबीर सिंह ने आश्वासन दिया कि समस्या को दूर करने के लिए एक अतिरिक्त कर्मचारी लगा दिया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कैंची चौक स्थित बीज बिक्री केंद्र पर 1 अक्टूबर से बीज का वितरण किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *