मुख्य बातें

पूर्णिया में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस: राजद-कांग्रेस समेत घटक दल के जिलाध्यक्ष-प्रत्याशियों ने किया 7 सीटों पर जीत का दावा – Purnia News

पूर्णिया में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस:  राजद-कांग्रेस समेत घटक दल के जिलाध्यक्ष-प्रत्याशियों ने किया 7 सीटों पर जीत का दावा – Purnia News


पूर्णिया के नवरत्न हाता स्थित राजद कार्यालय में इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की ओर से संयुक्त प्रेसवार्ता बुलाई गई। इसमें महागठबंधन के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी शामिल रहे। अहम प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्षों और प्रत्याशियों ने बारी बारी से अ

.

प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक राजद जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, सीपीआई के जिलाध्यक्ष इस्लामुद्दीन, सीपीएम जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, माले से विकास कुमार मंडल, VIP से विजय मालदार और रुपौली से राजद प्रत्याशी पूर्व मंत्री और 5 टर्म की विधायक रही बीमा भारती, पूर्णिया सदर से कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र यादव और कसबा से मो इरफान आलम ने अपनी बातें रखी।

राजद कार्यालय में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दर्जनों छात्र नेता, महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रहे

प्रेस कांफ्रेंस में प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों के अलावा राजद के प्रधान महासचिव अभय कुमार सिन्हा, राजद के पूर्व प्रत्याशी सोना पासवान, राजद नेता विजय कुमार शाह समेत पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र अध्यक्ष पीयूष पुजारा समेत दर्जनों छात्र नेता और महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान महागठबंधन के प्रत्याशियों, जिलाध्यक्षों, छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिलीप यादव को पुष्पगुच्छ देकर व फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की अगुवाई करते हुए पूर्व विधायक राजद जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने टिकट बंटवारे में धनबल, बाहुबल और भाई भतीजावाद को तरजीह दी। मगर इसके विपरीत महागठबंधन ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को अपना प्रत्याशी बनाया। सभी साथ सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। आगे उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2020 में तेजस्वी यादव ने कहा था कि अगर हमारी सरकार बनी तो वे 10 लाख नौकरी देंगे।

प्रेसवार्ता की अगुआई राजद जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने किया।

प्रेसवार्ता की अगुआई राजद जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने किया।

बोले- पूर्णिया में सभी 7 सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी

इस पर सीएम नीतीश कुमार ने धमदाहा की धरती से इसे असंभव बताया था। मगर इसके बाद जब नीतीश कुमार और तेजस्वी की गठबंधन वाली सरकार बनी तो महज 17 महीने के कार्यकाल में 5 लाख नौकरी देने का काम किया। तेजस्वी जो बोलते हैं उसे सच करके दिखाते हैं। इसलिए वे आज यूथ के आइकन हैं। तेजस्वी ने हर घर में एक सरकारी नौकरी और जीविका दीदियों को 30 हजार देने की जो घोषणा की है। उसे पूरा कर दिखाएंगे। पूर्णिया के सभी 7 सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी।

रुपौली विधानसभा से 5 टर्म की विधायक और पूर्व मंत्री रही बीमा भारती, पूर्णिया सदर के प्रत्याशी जितेंद्र यादव, कसबा से मो इरफान आलम ने कहा कि महागठबंधन ने बाकी पार्टियों से हटकर जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को टिकट देकर लोगों की जनता की सेवा करने का मौका दिया है। जिस तरह से जिले की सातों सीटों पर जमीन से जुड़े प्रत्याशियों को उतारा है। इतिहास कायम करते हुए इस बार के चुनाव में वे सभी सात सीट जीतकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर खड़ा उतरने का काम करेंगे। साथ ही कांग्रेस का हाथ मजबूत करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *