मुख्य बातें

नीलू की मां बोलीं-दीपावली पर बेटी को धक्के देकर भगाया: झांसी में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष की पत्नी ने लगाई थी फांसी, दामाद समेत ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर – Jhansi News

नीलू की मां बोलीं-दीपावली पर बेटी को धक्के देकर भगाया:  झांसी में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष की पत्नी ने लगाई थी फांसी, दामाद समेत ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर – Jhansi News

झांसी में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष की पत्नी के आत्महत्या कर लेने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक नीलू की मां रेखा रायकवार ने दामाद शिव कुमार रायकवार समेत जेठ, जेठानी व परिवार के दूसरे सदस्यों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

.

उन्होंने आरोप लगाया कि दीपावली के दिन बेटी को ससुराल के लोगों ने धक्के मारकर भगाया था। साथ ही उसे आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया।

शहर कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में निषाद पार्टी की पूर्व नेत्री और वर्तमान जिलाध्यक्ष शिव कुमार रायकवार की पत्नी नीलू रायकवार की मां रेखा रायकवार ने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में दामाद शिवकुमार रायकवार समेत नीलू के जेठ और जेठानी पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

रेखा रायकवार ने बताया कि पिछले साल नीलू को ससुराल के लोगों ने धक्के देकर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद बेटी मेरे पास आ गई थी। यहीं, से नीलू ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और परिवार न्यायालय में गुजरा भत्ता के लिए मुकदमा दायर किया था। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने दामाद शिव कुमार रायकवार को पत्नी को गुजारे के लिए दो हजार रुपए देने के आदेश दिए थे।

बोलीं, इसी बात पर दामाद बेटी को उनके घर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के पास ग्वालटोली आकर मारता पीटता था। कहा कि दामाद मुकदमा वापस लेने के लिए दवाब बना रहा था। लेकिन नीलू ने मुकदमा वापस नहीं लिया और मायके से 9 महीने पहले कोतवाली इलाके की फ्रेंड्स कॉलोनी किराए के कमरे में रहने लगी थी। आरोप है कि यहीं, उसने ससुरालियों से प्रताड़ित होकर फांसी लगा ली।

मां बोलीं-मेरी बेटी को दीवाली में धक्के देकर भगाया

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में मृतक नीलू की मां रेखा रायकवार ने आरोप लगाया कि बीते दिन दीपावली पर बेटी अपने बच्चों को गिफ्ट और मिठाईयां देने ससुराल गई थी। लेकिन, यहां जेठ और जेठानी उसे धक्के मार कर भगा दिया। उनका कहना है कि ससुराल के लोगों ने बेटी को यहां तक कहा था कि यहां क्यों आई हो, अपने घर जाकर मर जाओ। बोलीं, इसी बात से दुखी बेटी ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अब ससुराल के लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *