मुख्य बातें

हांसी-दिल्ली हाईवे पर बीच रोड फंसा ट्रक: डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे वाहन; मोड़ते समय टूटा था एक्सल, वन-वे रहा रूट – Hansi News

हांसी-दिल्ली हाईवे पर बीच रोड फंसा ट्रक:  डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे वाहन; मोड़ते समय टूटा था एक्सल, वन-वे रहा रूट – Hansi News


हांसी में क्रेन की मदद से ट्रक को हटाते टोल कर्मी।

हिसार के हांसी-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार रात यातायात अव्यवस्थित हो गया जब खरड़ रोड फ्लाईओवर के नजदीक एक ट्रक बीच सड़क में खड़ा रह गया। ट्रक का एक्सल टूट जाने के कारण वाहन बीच मार्ग पर दीवार की तरह अटक गया, जिससे एक तरफ का ट्रैफिक पूरी तरह से जाम ह

.

ड्राइवर रास्ता भूलकर मोड़ने लगा था ट्रक, तभी हुआ हादसा

राजस्थान के कोटपूतली निवासी ड्राइवर विक्रम ने बताया कि वह हिसार से माल लोड कर अटेली जा रहा था। रास्ता भूल जाने के कारण उसने हाईवे पर ट्रक मोड़ने की कोशिश की, तभी अचानक ट्रक का एक्सल टूट गया और गाड़ी बीच सड़क पर रुक गई।

जाम में फंसे वाहनों को निकालने के लिए हाईवे को वन वे किया गया।

टोल कर्मचारियों ने किया वन-वे ट्रैफिक का प्रबंध

घटना की सूचना मिलते ही टोल कर्मचारियों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। ट्रक के बीच सड़क फंसे रहने के कारण ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया, जिससे कुछ देर तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वन-वे ट्रैफिक के चलते दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रही।

करीब डेढ़ घंटे बाद हटा ट्रक, बहाल हुआ यातायात

ट्रक शाम करीब 7:30 बजे फंस गया था, जिसे करीब 9 बजे क्रेन की मदद से हटाया गया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से बहाल हो गया।

मुख्यमंत्री की रैली से पहले सतर्क हुई पुलिस

बताया जा रहा है कि शनिवार को हिसार में मुख्यमंत्री की रैली को देखते हुए अधिकारियों और वीआईपी मूवमेंट का आवागमन भी होना था। इसी कारण जल्द से जल्द सड़क को खाली करवाया ताकि किसी प्रकार की बाधा न आए। पुलिस और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए जाम को खुलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *