मुख्य बातें

शराब की कार्रवाई करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की: गाली-गलौज कर आरोपियों को ले जाने से रोका, रायगढ़ में FIR दर्ज – Raigarh News

शराब की कार्रवाई करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की:  गाली-गलौज कर आरोपियों को ले जाने से रोका, रायगढ़ में FIR दर्ज – Raigarh News


आरोपियों को ले जाने से रोकने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्कामुक्की किया गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में महुआ शराब को लेकर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी। जहां आरोपियों को पकड़कर पुलिस थाना ला रही थी, तो उनके परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्कामुक्की की। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया ह

.

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को पुसौर पुलिस की टीम एनटीपीसी लारा कोल गेट के पास पहुंची थी। तभी सूचना मिली कि ग्राम बोड़ाझरिया में गांड़ाराम और उसका बेटा देवानंद बंजारा घर के पीछे अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की कर हैं।

ऐसे में पुलिस की टीम वहां पहुंची, तो उन्हें गांड़ाराम 74 साल और उसका बेटा देवानंद बंजारा 46 साल टीपीएस मोपेड के साथ मिले।

उनके पास मोपेड में थैला में रखे 60 पाउच महुआ शराब और जरिकेन में 5 लीटर महुआ शराब मिला। जिसे पुलिस ने मोपेड समेत जब्त कर लिया।

पुसौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी

आरोपियों को ले जाने से रोका इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ला रहे थे, तभी उसके परिजन सुशीला बंजारा और खगेश्वर बंजारा वहां पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगे।

पुलिस ने जब उन्हें समझाईश दी तो आरोपियों को थाना लाने से रोकने के लिए विवाद करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की करने लगे।

आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और उन्हें समझाईश दी, तब पुलिस आरोपी गांड़ाराम व देवानंद को गिरफ्तार कर थाना ले आयी।

मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ 34(2)-LCG, 59-LCG, 132-BNS, 221-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *