तरनतारन में आम आदमी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कोराना स्वयंसेवक
पंजाब पुलिस कोरोना काल के स्वयंसेवकों ने आज आम आदमी पार्टी के मुख्य चुनाव कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने पंजाब होमगार्ड में भर्ती की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तरनतारन उपचुनाव के बीच इस विरोध प्रदर्शन में स्वयंसेवकों ने 15 सि
.
15 सितंबर, 2025 को हुई उप-समिति की बैठक में फैसला हुआ था कि उन्हें पंजाब होमगार्ड में अनुकंपा के आधार पर भर्ती किया जाएगा। यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि उप-समिति के साथ अब तक कई बैठकें हो चुकी हैं। हर बार उन्हें आश्वासन दिया गया कि पंजाब सरकार उनका पूरा साथ देगी और उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
चार साल कर रहे हैं इंतजार
स्वयंसेवकों के अनुसार, वे चार साल से इस समाधान का इंतजार कर रहे हैं। 29 मई, 2025 को उप-समिति के निर्णय के बाद इंटेलिजेंस द्वारा उनके साथियों का सत्यापन किया गया था। इससे पहले भी उनका सत्यापन हो चुका है। हालांकि, लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी इस संबंध में कोई प्रगति नहीं हुई है।
जानिए- स्वयंसेवकों की यह हैं मांगें
- 15 सितंबर, 2025 को सब-कमेटी की बैठक में हुए फैसले को जल्द पूरा किया जाए।
- भर्ती के लिए गठित कमेटी को गृह विभाग से पत्र जारी किया जाए ताकि काम में तेजी आ सके।
- चार सालों से इंतजार में कई साथियों की आयु सीमा समाप्त हो गई है, इसलिए आयु सीमा में छूट दी जाए
- उनकी आयु ड्यूटी शुरू करने के समय से श्रेणी के अनुसार गिनी जाए।
- फेज-1 में शामिल साथियों का काम जल्द से जल्द पूरा कर उन्हें अगले चरण में भेजा जाए।
