मुख्य बातें

CET पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र नहीं हो रहे अपडेट: 14 जून के बाद के सर्टिफिकेट स्वीकार नहीं, युवा बोले- टेक्नीकल दिक्कत आ रही – Balsamand News

CET पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र नहीं हो रहे अपडेट:  14 जून के बाद के सर्टिफिकेट स्वीकार नहीं, युवा बोले- टेक्नीकल दिक्कत आ रही – Balsamand News


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग आफिस।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के आवेदन में सुधार के लिए खोले गए पोर्टल पर अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र अपडेट करने में समस्या आ रही है। आयोग ने 14 जून से पहले जारी किए गए जाति प्रमाण पत्र मांगे हैं, लेकिन कई अभ्यर

.

अभ्यर्थियों का कहना है कि 14 जून, जो सीईटी आवेदन की अंतिम तिथि थी, उस समय सरल हरियाणा पोर्टल में तकनीकी दिक्कतें थीं। इन तकनीकी समस्याओं के कारण उनके जाति प्रमाण पत्र समय पर जारी नहीं हो पाए थे। अभ्यर्थियों का तर्क है कि यदि उनके पास 14 जून से पहले के प्रमाण पत्र होते तो उन्हें सुधार पोर्टल की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। वे अब अपने नए प्रमाण पत्रों को पोर्टल पर अपलोड नहीं कर पा रहे हैं।

जितेन डोभी

दो बार खारिज हुआ आवेदन : जितेन

तकनीकी समस्याओं के चलते सीईटी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी। इसके बावजूद कई अभ्यर्थियों को सरल पोर्टल से जाति प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिल पाए थे, जिससे वे अब परेशानी का सामना कर रहे हैं।

डोभी निवासी जितेन ने बताया कि उन्होंने तीन बार जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया, जिसमें से दो बार उनका आवेदन खारिज हो गया। उनके पास 14 जून के बाद का प्रमाण पत्र है, जिसे वे पोर्टल पर अपडेट नहीं कर पा रहे हैं।

सुशील

सुशील

नहीं अपडेट हो रहा प्रमाण पत्र: सुशील कुमार

इसी तरह, सीसवाला निवासी सुशील कुमार और आकाश ने भी जून माह में सरल पोर्टल पर प्रमाण पत्र जारी न होने या डाउनलोड न हो पाने की समस्या बताई, जिसके कारण उनके प्रमाण पत्र अब अपडेट नहीं हो पा रहे हैं।

तकनीकी खामियां आ रही : सतीश

आर्यनगर निवासी कंप्यूटर कैफे संचालक सतीश बताते है कि तकनीकी खामियों का सामना अभ्यर्थियों को करना पड़ रहा है। उस समय सरल हरियाणा पोर्टल ठप रहा। पोर्टल ठप की समस्या HSSC से लेकर तमाम मंत्रियों विधायकों को पता थी। अब करेक्शन पोर्टल से 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांव में मैने एक भी आवेदन नहीं किया है क्योंकि ये शर्त कोई पूरी नहीं कर पा रहा है।

सतीश

सतीश

पोर्टल की सीईटी की तिथि 28 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सीईटी आवेदन फॉर्म संशोधन पोर्टल की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर निर्धारित की गई थी।

14 जून से पहले का सर्टिफिकेट अनिवार्य आयोग ने स्पष्ट किया है कि CET करेक्शन पोर्टल पर केवल 14 जून से पहले जारी किए गए सर्टिफिकेट ही मान्य होंगे। HSSC के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने करेक्शन पोर्टल पर अपने दस्तावेज़ अपडेट किए हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके सभी प्रमाण पत्र 14 जून 2024 या उससे पहले के जारी हों। इस तिथि के बाद जारी किसी भी सर्टिफिकेट को मान्य नहीं माना जाएगा।

12.46 लाख युवाओं को रिजल्ट का इंतजार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित CET परीक्षा 26 और 27 जुलाई को संपन्न हुई थी। आयोग के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 13.48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 12.46 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा प्रदेशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रशासन ने परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए थे। आयोग अब परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा है। उम्मीद की जा रही है कि परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *