मुख्य बातें

फतेहाबाद में 4 सितंबर को अधिकारियों का घेराव करेंगे कर्मचारी: बिना सेफ्टी उपकरण बारिश में काम करवाने का आरोप; विधायकों-सांसदों से भी मिलेंगे – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद में 4 सितंबर को अधिकारियों का घेराव करेंगे कर्मचारी:  बिना सेफ्टी उपकरण बारिश में काम करवाने का आरोप; विधायकों-सांसदों से भी मिलेंगे – Fatehabad (Haryana) News

नगर परिषद कार्यालय में मीटिंग करते नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्य।

फतेहाबाद के नगर निकाय विभाग में कार्यरत कर्मचारी 4 सितंबर को अधिकारियों का घेराव करेंगे। कर्मचारियों ने सरकार पर बिना सेफ्टी उपकरण दिए बारिश के दिनों में काम करवाने और सफाई अभियान के नाम पर भी शोषण करने का आरोप लगाया है।

.

इसको लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ की मीटिंग हुई। मीटिंग में सबसे पहले कर्मचारी संघ के दो महीने से खाली पड़े पदों पर चुनाव करवाए गए। मीटिंग की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपप्रधान ओमप्रकाश लौट ने की जबकि संचालन जिला सचिव विजय ढाका ने किया। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वहीं, फतेहाबाद इकाई की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

चुनाव पर्यवेक्षक राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड़ रहे। उनकी देखरेख में सर्वसम्मति से नरेश राणा को इकाई प्रधान चुना गया। इसके अलावा अमित गिल को उपप्रधान व विजय ढाका को सहसचिव चुना गया।इसके बाद कर्मचारियों की मांगों को लेकर आगामी आंदोलन की चर्चा की गई।

विधायकों-सांसदों को ज्ञापन भी देंगे

इकाई प्रधान नरेश राणा व उपप्रधान अमित गिल ने बताया कि सरकार द्वारा सफाई अभियान के नाम पर सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। बिना सेफ्टी उपकरण के बारिश के दिनों में काम करवाने के लिए दबाव बनाया जाता है। इसके खिलाफ संघ ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

4 सितंबर को पूरे हरियाणा के साथ फतेहाबाद इकाई के कर्मचारी भी नगर परिषद के ईओ, सचिव तथा जिला नगर आयुक्त (DMC) का घेराव करेंगे। 10 व 11 सितंबर को हरियाणा के सभी विधायक व सांसदों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। 15 सितंबर से 20 सितंबर तक टीम बनाकर हरियाणा के सभी सफाई कर्मचारियों का 21 सितंबर रोहतक में संयुक्त सम्मेलन करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *