मुख्य बातें

भिवानी में अजय चौटाला का विधायक गौत्तम पर विवादित बयान: बोले- जिसका विधानसभा में 10 किलो गोबर खा सकता है, वह कुछ भी कह सकता है – Bhiwani News

भिवानी में अजय चौटाला का विधायक गौत्तम पर विवादित बयान:  बोले- जिसका विधानसभा में 10 किलो गोबर खा सकता है, वह कुछ भी कह सकता है – Bhiwani News

भिवानी पहुंचे जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने पीएम मोदी की अपील पर सहमति जताते हुए विधायक रामकुमार के विवादित बयानों पर पलटवार करते हुए उनके गोबर खाने विवादित बयान दिया। हरियाणा में विधायक रामकुमार गौतम अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में हैं। चाहे वो पहली टर्म में जेजेपी के साथ थे या अब भाजपा में, पर चौटाला परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल रहते हैं। ऐसे में अब जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने चुप्पी तोड़ी और ऐसा करारा जवाब दिया है। डॉ. अजय चौटाला जिला के कई गांवों में अपने कार्यकर्ताओं के परिजनों के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। अजय चौटाला ने किया कटाक्ष
उन्होंने भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के विवादित बयानों पर करारा कटाक्ष किया। जिसमें उन्होंने पूर्व सीएम ओपी चौटाला पर भाजपा व ब्राह्मणों को खत्म करने व दुष्यंत चौटाला को पैसे का लालची बताया था। इस पर अजय चौटाला पहले तो रामकुमार गौतम को दादा कहकर चुप रहे पर पल भर बाद ही कहा कि “वो कुछ भी कह सकते हैं, वो दादा हैं। जो आदमी जिसका विधानसभा में यह रिकॉर्ड है कि 10 किलो गोबर खा सकता है, वह कुछ भी कह सकता है।” सरकार पर साधा निशाना
डॉ. अजय चौटाला ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग बिजली पानी की समस्या से परेशान हैं। पिछले दिनों आंधी से पोल गिरे थे, वो भी अब तक ठीक नहीं किए गए।
इस दौरान अजय चौटाला ने पीएम मोदी द्वारा देश हित में विदेश सामान की बजाय स्वदेशी उत्पादों की खरीद करने की अपील का समर्थन किया और कहा कि ये हम सभी की सामूहिक ज़िम्मेदारी है। सभी ये ज़िम्मेदारी निभाएँगे तो संकट जल्द ख़त्म हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *