चंडीगढ़ से सटे पंजाब के गांव कांसल में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार थार कार जमकर कोहराम मचाया। चालक ने अपनी तेज रफ्तार गाड़ी से पहले गाय, फिर साइकिल सवार और उसके बाद एक्टिवा चालक को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक
.
हादसा रात करीब साढे 12 बजे कांसल से कैंबवाला रोड पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार को चलाने वाला युवक शराब के नशे में था। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान सुखना एनक्लेव निवासी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जूनियर वकील मुकुल खत्री के रूप में हुई है।
गाड़ी में घसीटता चला गया, मौत
जानकारी के मुताबिक, थार ने सबसे पहले शराब के ठेके के पास एक गाय को टक्कर मारी, इसके बाद साइकिल सवार को रौंद दिया। वहां से कुछ ही दूरी पर उसने एक्टिवा सवार को भी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल थार के अगले हिस्से में फंस गई और वाहन सड़क पर घिसटता चला गया।
थार बंद हो गई तो लोगों ने चालक को पकड़ा
कुछ ही देर में थार बंद हो गई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने मौके पर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। वह काफी नशे में था। घटना की सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल एक्टिवा चालक को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया।
थार चालक मुकुल खत्री।
सडक पर इधर उधर बिखर गए साइकिल, एक्टिवा के टुकड़े
घटनास्थल वाली जगह पर हर 50 मीटर की दूरी पर गाय, साइकिल और एक्टिवा के टुकड़े बिखरे पड़े थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह इलाका सिविल सचिवालय और विधानसभा भवन के पीछे का हिस्सा है, जहां रात को सन्नाटा रहता है। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण एक के बाद एक तीन टक्कर हुईं। पुलिस ने थार वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
