छिंदवाड़ा: देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को जिले में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छिंदवाड़ा में प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से भव्य कार्यक्रम रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, खिलाड़ी, अधिकारी और नाग
.
DIG सहित छिंदवाड़ा कलेक्टर भी दौड़ में शामिल हुए
कार्यक्रम की शुरुआत सांसद विवेक बंटी साहू, डीआईजी राकेश सिंह और कलेक्टर हरेंद्र नारायण, पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने की। सभी ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए सरदार पटेल के योगदान को नमन किया।

दौड़ के लिए उपस्थित छात्रों को शपथ दिलाई गई
‘रन फॉर यूनिटी’ की शुरुआत पुलिस लाइन से हुई और यह दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शिवाजी चौक तक पहुंची। वहां से वापस फव्वारा चौक होते हुए दौड़ का समापन पुनः पुलिस लाइन में किया गया।
इस दौरान सांसद विवेक बंटी साहू ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि “सरदार पटेल के जीवन से हमें एकता, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा लेनी चाहिए।”

शहर के प्रमुख मार्गो से निकली दौड़
डीआईजी राकेश सिंह और कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कहा कि “लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प के कारण ही आज भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है।”

छात्रों के साथ दौड़ में शामिल हुए सांसद
कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, शिक्षकों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया और सरदार पटेल के विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

छिंदवाड़ा के थानों में भी दौड़ का आयोजन
