गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना फोरी और पसंगा गांव के बीच हुई।
.
रास्ते में गिरे मोबाइल को लेने जा रहे थे
मृतकों की पहचान बसुआ निवासी रमेश उरांव और पसंगा निवासी संतोष गोप के रूप में हुई है। रमेश उरांव अपनी बाइक पर कार्तिक उरांव और खेतो उरांव के साथ बसुआ गांव लौट रहे थे। वे रास्ते में गिरे मोबाइल को लेने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
बाइक सवार दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
रमेश उरांव और संतोष गोप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया
इस बाइक पर पसंगा निवासी संतोष गोप, जोरू उरांव और कुम्भाटोली निवासी रोपना पन्ना सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। रमेश उरांव और संतोष गोप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार्तिक उरांव, खेतो उरांव, जोरू उरांव और रोपना पन्ना गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को गुमला सदर अस्पताल में इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड कंट्रोल और साइन बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। गुमला सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
