मुख्य बातें

शिमला में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार: युवक की मौत; घर जा रहा था, अचानक बेकाबू हुई ऑल्टो – Shimla News

शिमला में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार:  युवक की मौत; घर जा रहा था, अचानक बेकाबू हुई ऑल्टो – Shimla News


रविंदर, जिसकी खाई में कार गिरने से मौत हो गई है।

शिमला जिला के चौपाल में बीती रात को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने देर रात तक युवक के शव को खाई से निकालने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चौपाल अस्पताल भेजा।

.

मृतक की पहचान हेमंत कुमार निवासी बमटा के तौर पर हुई है। रविंद्र सिंह अकेले गाड़ी में सवार था और शाम के वक्त वह घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान उसकी ऑल्टो कार नंबर HP-08A-0411 बेकाबू होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

रविंदर, मृतक की फाइल फोटो।

भाभर के पास कार हादसा

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और देर रात तक शव को खाई से निकाला गया। यह हादसा चौपाल के भाभर के पास झिकनीपुल से लगभग 100 मीटर पहले मुख्य बमटा सड़क पर पेश आया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अविवाहित था रविंद्र

चौपाल अस्पताल में आज (शनिवार) पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अब पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। रविंदर सिंह अभी अविवाहित था।

प्रशासन ने 25 हजार की फौरी राहत दी

स्थानीय प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है और लोगों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है, ताकि इस तरह के हादसों की पुनरावृति को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *