मुख्य बातें

पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला: पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला गया – Hanumangarh News

पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला:  पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला गया – Hanumangarh News

हनुमानगढ़ की भट्टा कॉलोनी में एक महिला पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि घरेलू विवाद के चलते उसके पति ने उस पर हमला किया। हमले में महिला की पीठ में चाकू इतनी गहराई तक धंस गया कि उसे निकालने के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में ऑपरेशन करना पड़ा। यह घटना भट्टा कॉलोनी निवासी परमजीत कौर के साथ हुई। उन पर कथित तौर पर उनके पति परमजीत सिंह ने हमला किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर परमजीत कौर पर चाकू से कई वार किए। हमले में चाकू उनकी पीठ के निचले हिस्से में गहराई तक धंस गया। सर्जरी कर निकाला शरी में फंसा चाकू
घायल परमजीत कौर को परिवार और आसपास के लोगों की मदद से एम्बुलेंस से तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर रेफर किया गया था। पीबीएम अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम ने परमजीत कौर की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल ऑपरेशन किया। काफी देर तक चली सर्जरी के बाद उनके शरीर में फंसा चाकू सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया। ऑपरेशन के बाद महिला को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कर गहन निगरानी में रखा गया है। महिला की हालत गंभीर
चिकित्सकों के अनुसार परमजीत कौर के शरीर के अन्य हिस्सों पर भी 3 से 4 चोटों के निशान मिले हैं। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और लगातार चिकित्सकीय निगरानी में उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को हमले का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमले की परिस्थितियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *