24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फोटो AI जनरेटेड है।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने भ्रामक विज्ञापन और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन के लिए 2 कोचिंग संस्थानों ‘आईएएस दीक्षांत’ और ‘आईएएस अभिमन्यु’ पर 8-8 लाख रु. जुर्माना लगाया है।
मिनी शुक्ला (एआईआर 96, सीएसई 2021) और नताशा गोयल (एआईआर 175, सीएसई 2022) ने शिकायत की थी कि उनके नाम और फोटो का बिना अनुमति इस्तेमाल कर उनके परिणामों का गलत तरीके से श्रेय लिया गया।
आज की बाकी बड़ी खबरें…
सिंगापुर से दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिली

असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में एसआईटी 17 दिसंबर तक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। सीएम ने बताया कि सिंगापुर सरकार ने जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ी अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, समुद्र से जुड़ी पूरी जानकारी और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट असम सरकार को भेज दी है।
