सीएम नायब सैनी के ओएसडी भारत भूषण भारती आज (रविवार) को फतेहाबाद में अधिकारियों की मीटिंग लेंगे। डीसी कार्यालय में दोपहर 2 बजे होने वाली इस मीटिंग में गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। इस मीटिंग में अधिकारियों
.
बता दें कि, सिख धर्म के नौंवें गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस राज्य भर में मनाया जाएगा। इसके तहत 25 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत रक्तदान शिविरों के साथ हो चुकी है। समापन कुरुक्षेत्र में बड़े समारोह से होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
इन विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद
ओएसडी की मीटिंग में एसपी, एडीसी, तीनों एसडीएम, डीएमसी, सीटीएम, जिला परिषद के सीईओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन, डीआरओ, डीडीपीओ, नगर परिषद ईओ, रेडक्रॉस सचिव, डीआईपीआरओ मौजूद रहेंगे। साथ ही जिले के सभी गुरुद्वारा सिंह सभा की प्रबंधक कमेटियों को भी बुलाया गया है।
जानिए… कौन थे गुरु तेग बहादुर
गुरु तेग बहादुर का नाम धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांत की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में अद्वितीय है। गुरु तेग बहादुर प्रभावशील गुरू हैं। उन्होंने मुगलिया सल्तनत का विरोध किया।1675 में मुगल शासक औरंगजेब ने उन्हें इस्लाम स्वीकार करने को कहा। मगर गुरु ने कहा कि शीश कटा सकते हैं, केश नहीं। इस पर औरंगजेब ने सबके सामने उनका सिर कटवा दिया।
