मुख्य बातें

बेंगलुरु में लाइट बंद करने को लेकर विवाद में हत्या:: कर्मचारी ने डंबल से पीटकर मैनेजर की जान ली; सिर, चेहरे और छाती पर कई वार किए

बेंगलुरु में लाइट बंद करने को लेकर विवाद में हत्या::  कर्मचारी ने डंबल से पीटकर मैनेजर की जान ली; सिर, चेहरे और छाती पर कई वार किए


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु के गोविंदराज नगर में एक ऑफिस में कर्मचारी ने अपने मैनेजर को डंबल से पीट-पीटकर मार डाला। मामला एमसी लेआउट के पास के एक डिजिटल वॉल्ट और फोटो-एडिटिंग फर्म का है। यहां 24 वर्षीय सोमला वामशी ने लाइट बंद करने की मामूली बात पर अपने मैनेजर भीमेश बाबू (41) की पीटकर हत्या कर दी। आरोपी सोमला वामशी एक टेक्निकल एग्जीक्यूटिव था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी सोमला को गिरफ्तार कर लिया है।

लाइट बंद न करने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, मृतक भीमेश को तेज रोशनी से परेशानी होती थी। वह अक्सर अपने साथियों से जरूरत न हो तो लाइट बंद करने कहता था। शुक्रवार देर रात लगभग 1 बजे भी भीमेश ने सोमला से लाइट बंद करने कहा तो देर रात तक काम कर रहे सोमला से बहस हो गई। मामूली सी बहस जल्द ही बढ़ गई और गुस्से में सोमला वामशी ने डंबल उठाकर भीमेश बाबू के सिर, चेहरे और छाती पर कई बार वार कर दिए, जिससे बाबू बेसुध होकर गिर पड़ा।

दोस्त से मदद मांगने भी पहुंचा

वारदात से घबराया आरोपी नयनदहल्ली में रहने वाले अपने एक साथी गौरी प्रसाद से मदद मांगने भी पहुंचा। इसके बाद सोमला अपने तीन दोस्तों के साथ वापस ऑफिस पहुंचा और एम्बुलेंस बुलाई। एम्बुलेंस स्टाफ ने प्राथमिक जांच में ही भीमेश को मृत घोषित कर दिया था।

——–

ये खबर भी पढ़ें…

बेंगलुरु में पत्नी को एनेस्थीसिया देकर मारने वाला डॉक्टर गिरफ्तार:शादी को 10 महीने हुए थे; विसरा रिपोर्ट में खुलासा- प्रोपोफोल का ओवरडोज दिया था

बेंगलुरु पुलिस ने 29 साल की डर्मेटोलॉजिस्ट की मौत के लगभग छह महीने बाद उसके पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विक्टोरिया अस्पताल के गैस्ट्रो-सर्जन 31 साल के डॉ. महेंद्र रेड्डी को पत्नी डॉ. कृतिका एम रेड्डी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *