मुख्य बातें

शाहरुख खान के बर्थडे पर किंग का टाइटल रिवील: नए अवतार में दिखे बादशाह, कहा-कितने खून किए याद नहीं, डर नहीं दहशत हूं; 2026 में होगी रिलीज

शाहरुख खान के बर्थडे पर किंग का टाइटल रिवील:  नए अवतार में दिखे बादशाह, कहा-कितने खून किए याद नहीं, डर नहीं दहशत हूं; 2026 में होगी रिलीज


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख के बर्थडे के खास मौके पर मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग का टाइटल रिवील किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म से शाहरुख की पहली झलक भी दिखाई है। ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान के बाद ये सिद्धार्थ-शाहरुख की दूसरी फिल्म है।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ आनंद ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म किंग का ग्रैंड टाइटल रिवील किया। उन्होंने पहली झलक के साथ लिखा है-

QuoteImage

‘100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम- किंग। किंग टाइटल रिवील। ये शो टाइम है। 2026 में सिनेमाघरों में।’

QuoteImage

किंग के फर्स्ट लुक की शुरुआत शाहरुख खान के डायलॉग से होती है, जिसमें उन्होंने कहा-

QuoteImage

कितने खून किए, याद नहीं। अच्छे लोग थे या बुरे, कभी पूछा नहीं। बस उनकी आंखों में एहसास था कि ये उनकी आखिरी सांस है और मैं उसकी वजह। हजार जुर्म, 100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम। डर नहीं दहशत हूं। इट्स शो टाइम।

QuoteImage

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘किंग’ साल 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान नेवर सीन बिफोर लुक देखने मिलने वाला है, जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है।

यह फिल्म एक स्टाइलिश और जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर है, जो स्टाइल, करिश्मा और थ्रिल को नए तरीके से पेश करेगी। सिद्धार्थ आनंद की यह अब तक की सबसे बड़ी और मसालेदार फिल्म मानी जा रही है, जो उनके एक्शन स्टोरी टेलिंग को एक नए लेवल पर ले जाएगी।

‘किंग’ का टाइटल रिवील शाहरुख खान की शानदार पहचान का जश्न है, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की तरफ से फैंस के लिए एक तोहफा। इसे शाहरुख के बर्थडे पर रिलीज़ किया गया, जहां हम देखते हैं उस इंसान को जिसे सब किंग खान कहते हैं, अब वो उसी नाम के रोल में दिख रहे हैं और वो भी दमदार और जोश से भरे हुए अंदाज़ में। एक ऐसा किरदार जिसका नाम सिर्फ डर नहीं, बल्कि दहशत फैलाता है, जब वो कहता है “सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम” ‘किंग’।

इसमें फैंस ने एक खास बात नोट की शाहरुख खान किंग ऑफ हार्ट्स कार्ड को हथियार की तरह पकड़े दिखे। ये उनके असली नाम किंग ऑफ हार्ट्स यानी दिलों के बादशाह की तरफ इशारा है, चाहे पर्दे पर हों या असल जिंदगी में। उनका नया सिल्वर बालों वाला लुक, ईयररिंग्स और स्टाइलिश अंदाज़ पहले कभी नहीं देखा गया, जो कि बिल्कुल नया और अलग है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *