घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।
कपूरथला में जिला परिषद के उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह जिंदा पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। यह घटना सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र के शाहजहाँपुर गांव में बीती रात हुई, जिसमें उपाध्यक्ष बाल-बाल बच गए।
.
हरजिंदर सिंह जिंदा ने बताया कि शनिवार रात वह खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर गली में टहल रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश युवक आए और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
गोलीबारी के दौरान हरजिंदर सिंह भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 6 खाली कारतूस बरामद किए हैं। घटना को अंजाम देने वाले युवक गांव के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
पुलिस को मौके से 6 खाली खोल मिले।
उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह जिंदा ने पुलिस प्रशासन से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। उन्होंने पंजाब में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।
सूचना मिलते की मौके पर पहुंचे एएसपी
घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर लोधी के एएसपी धीरेंद्र वर्मा, थाना सुल्तानपुर लोधी की एसएचओ इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर और चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रही पुलिस
चौकी इंचार्ज डल्ला सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से 6 खाली कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच जारी है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएग।
