शुक्रवार को टांगरी नदी उफान पर आई थी जिसके बाद आधे-आधे घर डूब गए थे।
हरियाणा के अंबाला में आज फिर टांगरी नदी के उफान पर आने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।
.
दरअसल, शुक्रवार को भी टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद टांगरी ने आसपास में बसी कॉलोनियों को अपनी जद में ले लिया था।
हालात कंट्रोल में- डीसी
वहीं, अलर्ट के बाद डीसी अंबाला अजय सिंह तोमर ने कहा कि अभी प्रशासन को सिंचाई विभाग से अलर्ट मिला है कि टांगरी नदी कुछ ही समय में खतरे के निशान के करीब पहुंच जाएगी। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा यह अलर्ट जारी किया गया है, उन्होंने कहा कि अभी हालत सामान्य हैं। हालातों से निपट लिया जाएगा। एसडीआरएफ़ व अन्य बचाव दलों को एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए है।
डेंजर लेवल 15 हजार क्यूसेक
वहीं, टांगरी नदी का अंबाला में डेंजर लेवेल 15 हजार क्यूसेक है। रात से ही अंबाला में रुक-रुक कर बारिश जारी है। पीछे से अधिक पानी आने का अलर्ट प्रशासन को मिला है। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट पर है।
शुक्रवार को आया था पानी
अंबाला में शुक्रवार को न्यू लक्की नगर, न्यू गणेश नगर, न्यू प्रीत नगर, न्यू टैगोर गार्डन, परशुराम कॉलोनी, आजाद नगर, अर्जुन नगर, कमल नगर, स्कूल कॉलोनी, विकासपुरी, न्यू कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, पूजा विहार, प्रभु प्रेम पुरम ईस्ट, प्रभु प्रेम पुरम, सोनिया कॉलोनी, न्यू एकता विहार के घरों तक पानी मार कर गया था। इसके अलावा रामपुर, सरसेहरी, चंदपुरा, करधान कॉलोनी भी जोखिम क्षेत्र में शामिल किए गए थे। इन्हीं जगहों पर फिर से अलर्ट जारी किया गया है।
