मुख्य बातें

हांसी-रोहतक रेलवे ट्रैक पर किसान ने की आत्महत्या: 5 बेटियों का पिता था, बड़सी गांव के पास ट्रेन के आगे कूदा, सुबह हुई पहचान – Hansi News

हांसी-रोहतक रेलवे ट्रैक पर किसान ने की आत्महत्या:  5 बेटियों का पिता था, बड़सी गांव के पास ट्रेन के आगे कूदा, सुबह हुई पहचान – Hansi News

हरियाणा के हांसी में हांसी-रोहतक रेलवे लाइन पर बड़सी गांव के समीप रविवार देर रात एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव पूरी रात रेलवे ट्रैक के पास पड़ा रहा। ट्रेन चालक ने तुरंत हांसी स्टेशन मास्टर को रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति के कटने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सोमवार सुबह रेलवे लाइन के आसपास के लोगों ने शव देखा और पुलिस की पहचान में मदद की। जांच के दौरान मृतक की पहचान ढाणा खुर्द गांव निवासी 57 वर्षीय धर्मवीर के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों को सौंपा शव, पांच बेटियों का पिता था शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल हांसी की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए, पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक धर्मवीर खेतीबाड़ी का काम करता था। उसके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है और जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *