अबुल अकीब अंसारी | सबिया (कसया), कुशीनगर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मौके पर मौजूद पुलिस।
कुशीनगर के कसया स्थित नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर 4, अंबेडकर नगर (भरौली) के भुवई टोला में शुक्रवार को एक व्यक्ति की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना घर के बेसमेंट में जमा पानी निकालते समय हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की।मृतक की पहचान गाजीपुर थाना तमकुहीराज निवासी 48 वर्षीय सुरेंद्र कुशवाहा पुत्र दुर्योधन कुशवाहा के रूप में हुई है। सुरेंद्र ने लगभग तीन साल पहले भरौली के भुवई टोला में जमीन खरीदकर मकान बनवाया था।
वह इसी मकान में ‘हरिओम ट्रेडर्स’ नाम से एक दुकान भी चला रहे थे, हालांकि दुकान पूरी तरह से चालू नहीं थी और परिवार का कोई सदस्य वहां नहीं रहता था।जानकारी के अनुसार, मकान के निचले बेसमेंट में पानी जमा हो गया था। सुरेंद्र उस पानी को निकालने के लिए मोटर लगाकर पाइप बिछा रहे थे। इसी दौरान पानी में बिजली का करंट उतर गया। जैसे ही सुरेंद्र का पैर पानी में पड़ा, वह करंट की चपेट में आ गए और मुंह के बल गिर पड़े।कुछ देर बाद सुरेंद्र के एक रिश्तेदार ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा।
उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाइवे चौकी प्रभारी ब्रह्म कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
