मुख्य बातें

ई-रिक्शा खड्ड में पलटा, चालक सहित 8 घायल: बाइक सवार को बचाने में हादसा, 2 को हायर सेंटर पावापुरी किया रेफर – Sheikhpura News

ई-रिक्शा खड्ड में पलटा, चालक सहित 8 घायल:  बाइक सवार को बचाने में हादसा, 2 को हायर सेंटर पावापुरी किया रेफर – Sheikhpura News


शेखपुरा के चेवाड़ा थाना क्षेत्र में बसंत गांव के पास एक ई-रिक्शा सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। इस हादसे में चालक सहित आठ लोग घायल हो गए।

.

यह घटना एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुई, जब ई-रिक्शा चालक ने संतुलन खो दिया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों का इलाज करते डॉक्टर।

घायलों की पहचान सिरारी थाना क्षेत्र के गुन्हेसा गांव निवासी गिरिराज कुमार, उनकी पत्नी ललिता देवी, वादो सिंह, रंजना कुमारी, करुणा देवी, आशा कुमारी, आरती देवी और सुहागवा देवी के रूप में हुई है।

हादसे में ललिता देवी और वादो सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया है।

हादसे में घायल महिला।

हादसे में घायल महिला।

सूत्रों के अनुसार, सभी यात्री गुन्हेसा गांव से शेखपुरा बाजार खरीदारी करने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हुई।

चेवाड़ा थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *