मुख्य बातें

सात साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार: पहचान बदल कर मुंबई में रह रहा था, पांच आरोपियों को हो चुकी है सजा – Katni News

सात साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार:  पहचान बदल कर मुंबई में रह रहा था, पांच आरोपियों को हो चुकी है सजा – Katni News

कटनी जिले की बरही पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे हत्या के एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी राजाराम तिवारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

.

बरही थाना प्रभारी, निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव ने शनिवार शाम को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी राजाराम तिवारी (लगभग 35 वर्ष) पुत्र रामाधार तिवारी, ग्राम पिपरा, थाना बरही, जिला कटनी का निवासी है। उस पर 4 जुलाई 2018 को निरंजन पटेल की हत्या का आरोप है। यह मामला बरही थाने में दर्ज किया गया था।

इस हत्या के मामले में कुल छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया गया। विचारण के बाद इन पांचों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

मुख्य आरोपी राजाराम तिवारी घटना के बाद से ही फरार था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर इनाम की राशि बढ़ाई गई थी। वर्तमान में उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था।

सात वर्षों से फरार यह आरोपी अपने परिवार से भी संपर्क में नहीं था और अपनी पहचान छिपाए हुए था। पुलिस को सूत्रों के माध्यम से राजाराम तिवारी के ठिकाने की सटीक जानकारी मिली। वह अपनी पहचान और वेश बदलकर मुंबई के एक शिपयार्ड पोर्ट में काम कर रहा था।

बरही पुलिस की एक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और राजाराम तिवारी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बरही लाया गया, जहां से उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *