मुख्य बातें

जगराओं में शराब तस्करी का भंडाफोड़: दो कारों से 300 बोतल शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार – Jagraon News

जगराओं में शराब तस्करी का भंडाफोड़:  दो कारों से 300 बोतल शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार – Jagraon News

जगराओं में पुलिस ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। थाना सिटी जगराओं पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया और दो कारों से 300 बोतल शराब बरामद की। हालांकि, उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

.

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान फरीदकोट जिले के गांव संधवां निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। फरार आरोपी का नाम अगवाड़ लोप्पो कलां निवासी राना सिंह है।

एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी अखाड़ा नहर के पास नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मनप्रीत सिंह चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर जगराओं क्षेत्र में सप्लाई कर रहा है। वह सुआ रोड, कोठे राहला स्थित साइस कॉलेज के पीछे कच्चे रास्ते पर अपने साथी राना सिंह को शराब की खेप सौंपने वाला था।

कार में मिली शराब की बोतलें

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और शराब से लदी एक स्विफ्ट और एक i20 कार जब्त कर लीं। तलाशी के दौरान इन कारों से शराब बरामद की गई। मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सिटी जगराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मनप्रीत सिंह पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार आरोपी राना सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है। पूछताछ के माध्यम से पुलिस इस तस्करी रैकेट में शामिल अन्य तस्करों और उनके संपर्कों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *