मुख्य बातें

मंडी में मनाई पंडित नेहरू की पुण्यतिथि: कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, बोले- आधुनिक भारत के निर्माता – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में मनाई पंडित नेहरू की पुण्यतिथि:  कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, बोले- आधुनिक भारत के निर्माता – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम गांधी भवन में हुआ, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अनिल सेन ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश को लोकतंत्र, शिक्षा, विज्ञान और औद्योगिक विकास की नई दिशा प्रदान की। स्वतंत्रता के बाद भारत को मजबूत बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। भारत को आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी: सेन सेन ने आगे कहा कि पंडित नेहरू ने बड़े बांधों, सार्वजनिक उपक्रमों, आईआईटी और वैज्ञानिक संस्थानों की स्थापना कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी। वे हमेशा देश की एकता, अखंडता और धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर रहे। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया और भारत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। अनिल सेन ने जोर दिया कि वर्तमान समय में पंडित नेहरू के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों और सोच को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की शपथ भी ली। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *