मुख्य बातें

नालंदा में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव: मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, आसपास के थानों से संपर्क; ट्रेन से गिरने की आशंका – Nalanda News

नालंदा में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव:  मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, आसपास के थानों से संपर्क; ट्रेन से गिरने की आशंका – Nalanda News


अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी।

नालंदा में रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला है। पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार अस्पताल भेज दिया है। घटना बिहार शरीफ-शेखपुरा रेल खंड की है।

.

सुबह के समय ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए घर से निकले थे। इस दौरान तियुरी गांव स्थित कच्ची सड़क के किनारे डेड बॉडी को देखा। तुरंत मानपुर थाने को सूचना दी गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया शव

संदिग्ध हालत में मौत

प्रारंभिक जांच में पुलिस को युवक के मुंह और नाक से खून बहता हुआ मिला। ट्रेन से गिरने या दुर्घटना के कारण मौत की आशंका है। हालांकि, पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है। सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। युवक ने ब्लैक कलर की पैंट, उजला गमछा और गहरे रंग का स्वेटर पहन रखा था। उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

आसपास के थानों से संपर्क

इस संबंध में मानपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि शव की पहचान करने के लिए हर संभव प्रयास की जा रही है। आसपास के सभी थानों को सूचित किया गया है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही विस्तार से जानकारी साझा की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *