मुख्य बातें

रेवाड़ी पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह का सदस्य पकड़ा: आरोपी के खिलाफ 25 से ज्यादा केस, महिला से की थी वारदात – Rewari News

रेवाड़ी पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह का सदस्य पकड़ा:  आरोपी के खिलाफ 25 से ज्यादा केस, महिला से की थी वारदात – Rewari News

रेवाड़ी में सीआईए टीम ने अंतरराज्जीय चेन स्नेचिंग गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। बाइक सवार दो युवकों ने अपनी बेटी के साथ माडॅल टाउन में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की पहचान ग्रीन पार्क नांगल जैसा बोहरा जयपुर हालआबाद छापड़ा की ढाणी चौमुका जामारामगढ़ जयपुर निवासी सुमेर उर्फ बिंटू के रूप में हुई है। जिस पर हरियाणा और राजस्थान में 25 से अधिक केस दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के सरगना 5 हजार के इनामी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव रसनाली निवासी विक्रम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह था मामला सेक्टर-4 निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पिछले साल वह 22 अक्टूबर अपनी बेटी के साथ मॉडल टाउन में शास्त्री चौक से कत्याल अस्पताल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए 2 युवक उसके गले से मंगलसूत्र और एक धागे में सोने और चांदी के लोकेट झपटकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। 3 दिन के रिमांड पर लिया सीआईए ने प्रभारी सुमेर सिंह की अगुवाई में गिरोह के एक और सदस्य जयपुर के ग्रीन पार्क नांगल जैसा बोहरा हाल आबाद छापड़ा की ढाणी चौमुका जामारामगढ़ जयपुर निवासी सुमेर उर्फ बिंटू को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ खिलाफ पहले भी राजस्थान के कोटपुतली, बहरोड़, नीमराना, जयपुर, भरतपुर व अन्य शहरों में चेन स्नेचिंग के 25 से ज्यादा मामले पहले से दर्ज हैं। जिनमें से वह कई में वांछित चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह में शामिलि दूसरे सदस्यों व अन्य वारदातों का पता लगाने का प्रयास करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *