मुख्य बातें

दिल्ली ब्लास्ट, पुलिस को चौथी कार की तलाश: लेडी आतंकी डॉ. शाहीन की कार, चलाता डॉ. मुजम्मिल था; धमाकों की तैयारी में इस्तेमाल हुई – Faridabad News

दिल्ली ब्लास्ट, पुलिस को चौथी कार की तलाश:  लेडी आतंकी डॉ. शाहीन की कार, चलाता डॉ. मुजम्मिल था; धमाकों की तैयारी में इस्तेमाल हुई – Faridabad News


आतंकी डॉ. शाहीन, जिसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की पुलिस को तलाश है।

दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए धमाके के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों को अब तक लाल रंग की इको स्पोर्ट्स और ब्रेजा कार बरामद हो चुकी हैं, जबकि आई-20 के विस्फोट में परखच्चे उड़ गए थे। अब चौथी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर की तलाश है।

.

बताया जा रहा है कि यह कार इस आतंकी मॉड्यूल की सदस्य डॉ. शाहीन शाहिद की थी, जिसे अक्सर डॉ. मुजम्मिल शकील इस्तेमाल करता था। फिलहाल, दोनों आतंकी पुलिस गिरफ्त में हैं। डॉ. शाहीन ने पुलिस पूछताछ में तो खुलासा कर दिया था कि उसकी ब्रेजा कार अल-फलहा यूनिवर्सिटी कैंप में खड़ी की गई थी, लेकिन स्विफ्ट डिजायर के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली और जम्मू पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस स्विफ्ट डिजायर कार का प्रयोग ब्लास्ट की तैयारी में किया गया है। अब तक की जांच में तीनों गाड़ियों का फरीदाबाद से कनेक्शन निकलकर सामने आया है। इसलिए फरीदाबाद पुलिस ने हर थाना क्षेत्र से एक टीम को इस चौथी गाड़ी की तलाश में लगाया है।

फरीदाबाद के खंदावली गांव से बरामद लाल गाड़ी को सेक्टर 58 के थाने में ले जाया गया है।

लाल इको स्पोर्ट्स में विस्फोटक ढोने के संकेत दिल्ली में ब्लास्ट होने के बाद पुलिस ने ये आंशका जताई थी कि धमाके में शामिल आतंकियों के पास एक नहीं, बल्कि दो कारें थीं। गुरुग्राम नंबर की आई-20 कार से ब्लास्ट किया गया। जबकि दूसरी लाल रंग की इको स्पोर्ट्स कार की तलाश के लिए दिल्ली के पड़ोसी राज्यों यूपी और हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया था।

इसके बाद यह इको स्पोर्ट्स कार फरीदाबाद के खंदावली गांव में खड़ी मिली। यहां दो दिन से खड़ी थी। जिस घर के बाहर यह कार खड़ी मिली, वो अल-फलहा यूनिवर्सिटी के ही एक कर्मी का है। बताया जा रहा है कि इस कार में विस्फोटक सामग्री ढोए जाने के संकेत मिले हैं। ये कार डॉ. उमर नबी के नाम है। डॉ. नबी ने दिल्ली में खुद को कार समेत उड़ा लिया था।

फरीदाबाद की अल-फलहा यूनिवर्सिटी से मिली ब्रेजा कार।

फरीदाबाद की अल-फलहा यूनिवर्सिटी से मिली ब्रेजा कार।

ब्रेजा कार दो महीने में करीब 30 हजार किलोमीटर चली अल-फलहा यूनिवर्सिटी कैंपस से वीरवार को बरामद ब्रेजा कार डॉ. शाहीन के नाम है। ये सितंबर में खरीदी गई। करीब दो महीने में ही कार करीब 30 हजार किलोमीटर चल चुकी है। इस वजह से कार संदेह के घेरे में है। क्योंकि डॉ. शाहीन यूनिवर्सिटी कैंपस में ही रहती थी।

हरियाणा पुलिस की बम स्क्वॉड टीम ने करीब 3 घंटे तक कार की जांच की। इसमें पुलिस को कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। लेडी आतंकी डॉ. शाहीन ने ही जम्मू-कश्मीर पुलिस को पूछताछ के दौरान इस ब्रेजा कार की लोकेशन का पता दिया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस ब्रेजा कार को अपने कब्जे में लिया था।

स्विफ्ट डिजायर कार डॉ. मुजम्मिल चलाता था अब पुलिस को जिस चौथी स्विफ्ट डिजायर कार की तलाश है, उसके भी आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी होने का शक है। बताया जा रहा है कि यह कार डॉ. शाहीन की है, लेकिन इसका इस्तेमाल डॉ. मुजम्मिल करता था। पुलिस ने फतेहपुरा तगा और धौज में उन घरों के आसपास भी इस कार के बारे में पूछताछ की, जहां 2900 किलो विस्फोटक मिला था।

डॉ. मुजम्मिल शकील, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डॉ. मुजम्मिल शकील, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डॉ. उमर नबी के नाम रजिस्टर्ड इको स्पोर्ट्स कार दिल्ली पुलिस को बम धमाके में दूसरी गाड़ी की तलाश थी, जिसको पुलिस ने गांव खंदावली से बरामद किया है। दिल्ली से पहुंची NIA और NSG की टीमों ने कार की जांच की। दिल्ली में लाल किले के पास कार धमाका करने वाले आतंकी डॉ. उमर नबी के नाम रजिस्टर्ड इस इको स्पोर्ट्स कार (DL10CK-0458) की जांच में खुलासा हुआ है कि इससे विस्फोटक की ढुलाई की गई थी।

पुलिस ने यहां कार खड़ी करने वाले फहीम को गिरफ्तार किया है। फहीम अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर ऑपरेटर है और डॉ. उमर का असिस्टेंट है। फहीम की बहन यहां रहती है, इसलिए वह मंगलवार रात कार यहां खड़ी कर चला गया। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक इस गाड़ी को वीरवार को सेक्टर 58 थाने में खड़ा कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *