जगराओं में व्यापारी ठगी का शिकार हुआ।
लुधियाना के जगराओं स्थित रायकोट के एक व्यवसायी से साइबर ठगों ने लोन दिलाने के नाम पर 36 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पीड़ित को न तो लोन मिला और न ही उसके पैसे वापस मिले। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर
.
साइबर क्राइम की इंचार्ज इंस्पेक्टर दमनदीप कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की पहचान रायकोट के मोहल्ला अजीतसर निवासी सुनील कुमार अग्रवाल के रूप में हुई है।
एयरटेल पेमेंट्स बैंक का अधिकारी बता ठगा
सुनील कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने व्यवसाय के लिए लोन की आवश्यकता थी। इसी दौरान उन्हें कुछ अज्ञात नंबरों से फोन कॉल आए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एयरटेल पेमेंट्स बैंक का अधिकारी बताया और व्यवसायिक लोन स्वीकृत कराने का झांसा दिया।
फाइल चार्ज के नाम पर 36 लाख ठगे
आरोपी ने अलग-अलग तारीखों पर फाइल चार्ज और अन्य शुल्कों के नाम पर सुनील कुमार अग्रवाल से कुल 36,03,581 रुपए अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित के अनुसार, उन्हें न तो लोन की कोई राशि प्राप्त हुई और न ही ठगों ने उनकी दी गई रकम वापस की।
इस धोखाधड़ी के बाद, पुलिस ने थाना साइबर क्राइम में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
