सेक्टर-9 इलाके में स्थित कंपनी में लगी आग, दूर तक दिखाई दी लपटें।
गुरुग्राम के सेक्टर-9 इलाके में स्थित एक कंपनी में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और घना धुआं फैल गया। कंपनी के कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए।
.
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। दमकल कर्मियों के अनुसार, आग काफी तेजी से फैली है, जिसके कारण इसे बुझाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी में टैप बनाया जाता था।
कंपनी में आग लगने के बाद की 3 तस्वीरें…
आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल।

इलाके में घना धुआं फैल गया।

दमकल विभाग की गड़ी पहुंची मौके पर
आसपास के इलाके को खाली करवाया
गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस ने सावधानी के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करवा लिया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल विभाग आग को जल्द से जल्द नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है। कंपनी को हुए नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद किया जाएगा।
