मुख्य बातें

लगातार तीन दिन से गिर रहा पारा पहुंचा 08 डिग्री: आने वाले तीन दिनों में चलेगी शीतलहर, ठंड बढ़ने के आसार – Kanpur News

लगातार तीन दिन से गिर रहा पारा पहुंचा 08 डिग्री:  आने वाले तीन दिनों में चलेगी शीतलहर, ठंड बढ़ने के आसार – Kanpur News

तापमाना गिरने से गर्म कपड़ों में निकले वाहन सवार।

कानपुर में लगातार तीसरे दिन पारा गिरने से ठंड ने अपना कहर जारी रखा है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले तीन दिनों के लिए ‘शीत लहर’ की चेतावनी जारी की है, जिससे निवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल

.

हवा की कम रफ्तार से गिरा तापमान

अधिकतम तापमान भी 27.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। इस तेज गिरावट का मुख्य कारण आसमान का साफ होना और हवा की रुकी हुई गति (1.9 किमी/घंटा) बताई जा रही है। ऐसा अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक यह ठंडा मौसम जारी रहेगा और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

शीत लहर की चेतावनी, ठंड बढ़ने के आसार

सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डॉ. नौशाद खान के अनुसार, अगले 72 घंटे तक शीत लहर के सक्रिय रहने की संभावना है। आसमान लगभग बादल रहित होगा और वर्षा की कोई संभावना नहीं है। रात के समय आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत तक पहुंच जाता है, जबकि दिन में घटकर 30 प्रतिशत रह जाती है। इससे रात और सुबह के समय ठंड का एहसास और बढ़ जाता है।

रात में इसलिए बढ़ रही ठंड

डॉ. खान ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के बावजूद उनकी गति कम होने के कारण ठंड बढ़ गई है। साफ आसमान के कारण धरती द्वारा दिन में प्राप्त की गई गर्मी रात में तेजी से वापस लौट जाती है, जिससे न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट आती है।

किसानों और आम जनता के लिए सलाह

सीएसए के विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि शीत लहर की स्थिति में नाजुक फसलों, विशेषकर सब्जियों की खेती को ढककर रखें ताकि पाला पड़ने से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। साथ ही, पशुओं को रात में ठंड से बचाने का प्रबंध करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *