मुख्य बातें

ओवरब्रिज पर युवक के टांगे तोड़ने का आारोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: 13 माह से फरार 25 हजार का इनामी, अब तक 7 आरोपी पकड़ें – Barmer News

ओवरब्रिज पर युवक के टांगे तोड़ने का आारोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:  13 माह से फरार 25 हजार का इनामी, अब तक 7 आरोपी पकड़ें – Barmer News

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बाड़मेर शहर के रेन बसेरा ओवरब्रिज पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर हाथ-पैर तोड़ दिए थे। इस मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। बीते 13 माह से आरोपी फरारी काट रहा था। अब तक इस मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके

.

पुलिस के अनुसार 12 अक्टूबर 2024 को रेन बसेरा ओवरब्रिज पर श्रवण सिंह पुत्र बालुसिंह निवासी लंगेरा के साथ अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर मारपीट की। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज जांच पड़ताल शुरू की। वहीं इस मामले में पहले रमेश सिंह पुत्र किशनसिह निवासी हाथमा, रणवीरसिंह उर्फ राणसिंह पुत्र कौशलसिंह निवासी वांकलपुरा महाबार, जितेंद्र दान ुत्र जितू पुत्र नारायणदान निवासी करनीसर धारवी कल्ला, डूंगरसिह उर्फ चिराग पुत्र वेरीसालसिंह निवासी हमीर सिंह की ढाणी, दुर्जनसिंह पुत्र भीमसिह निवासी केलनोर, देरावरसिंह पुत्र आम्बसिंह निवासी महाबार को गिरफ्तार किया था।

फरार हिस्ट्रीशीटर 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- मामले में पृथ्वी सिंह पुत्र आम्बसिंह निवासी महाबार घटना के बाद से हिस्ट्रीशीटर पृथ्वी सिंह पुत्र आम्ब सिंह निवासी महाबार फरार चल रहा था। एसपी ने इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया या। मामले की जांच एएसपी नितेश आर्य की ओर की जा रही थी। स्पेशल टीम बनाई गई।

इनामी पृथ्वी सिंह को मारूड़ी से डिटेन किया

महिला सैल एएसपी के सुपरविजन में पुलिस टीम ने सूचना और तकनीकी सहयोग से ग्रामीण थाना पुलिस के कांस्टेबल रतनसिंह की सूचना पर आरोपी पृथ्वीसिंह पुत्र आंबसिंह निवासी महाबार को मारूड़ी से डिटेन किया।

हार्डकोर आरोपी के खिलाफ 12 मामले है दर्ज

आरोपी पृथ्वीसिंह के खिलाफ साल 2011 से अब तक 12 मामले दर्ज है। सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिसमें 10 मामलो में चार्जशीट कोर्ट में पेश किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *