मुख्य बातें

मुरलीपुरा में किराए के मकान में महिला की संदिग्ध मौत: मकान से दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी; हत्या का मामला दर्ज – Jaipur News

मुरलीपुरा में किराए के मकान में महिला की संदिग्ध मौत:  मकान से दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी; हत्या का मामला दर्ज – Jaipur News

जयपुर के मुरलीपुरा इलाके की जीवन दीप कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मकान से दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां महिला का शव मिला। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर शिनाख्त कराई, जिसमें मृतका की पहचान टोंक जिले के बरौनी निवासी अंबिका के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, अंबिका फरवरी माह में अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर रामकल्याण गुर्जर के साथ घर से चली गई थी। इसके बाद 3 मई को दोनों ने मुरलीपुरा में किराए का मकान लेकर रहना शुरू किया था। थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर रामकल्याण गुर्जर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *