मुख्य बातें

आठवीं की छात्रा से दिनदहाड़े छेड़छाड़: आरोपी इब्राहिम पर 25 हजार का इनाम घोषित, तलाश जारी – Moradabad News

आठवीं की छात्रा से दिनदहाड़े छेड़छाड़:  आरोपी इब्राहिम पर 25 हजार का इनाम घोषित, तलाश जारी – Moradabad News


शिवी शर्मा | मुरादाबाद1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुरादाबाद में आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी इब्राहिम पर शिकंजा कसा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सतपाल अंतिल ने 43 वर्षीय आरोपी इब्राहिम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। घटना के बाद से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

यह घटना 8 नवंबर की सुबह मुगलपुरा थाना क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता के पिता ने 14 नवंबर को थाने में तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी।

इसी दौरान नागफनी क्षेत्र के नवाबपुरा निवासी इब्राहिम साइकिल लेकर वहां पहुंचा। उसने छात्रा को साइकिल और दीवार के बीच फंसा लिया और कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की।

छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। भीड़ बढ़ती देख आरोपी अपनी साइकिल से फरार हो गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *