मुख्य बातें

कुश्ती और एथलेटिक्स में कन्या कॉलेज की खिलाड़ियों को मेडल – Dhamtari News

कुश्ती और एथलेटिक्स में कन्या कॉलेज की खिलाड़ियों को मेडल – Dhamtari News

.

शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या महाविद्यालय धमतरी की खिलाड़ियों ने कुश्ती और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल अपने नाम किए। हाल ही में, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में महाविद्यालय की स्वेच्छा चौहान और कुमुद यादव ने प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते। ये दोनों खिलाड़ी अब कोटा, राजस्थान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। पं. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता, जो शासकीय डीबी कन्या महाविद्यालय रायपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित की गई थी, उसमें भी महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की। तारगोला फेंक में चेतना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि 5000 मीटर दौड़ में ममता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने न केवल अपने खेल कौशल से महाविद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने समर्पण और लगन से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ये खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन जारी रखकर महाविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *