नई दिल्ली16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान में 2 दिन बर्फीली हवा चलने के बाद धूप निकल आई। राज्य में अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। इसके साथ ही शीतलहर से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे के दौरान माउंट आबू के बाद सबसे ठंडा इलाका सीकर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
उधर मध्यप्रदेश में पूरे नवंबर तेज ठंड बनी रहेगी। अगले दो दिन तक प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट है। बुधवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत 15 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का तापमान माइनस (-5.1) डिग्री तक गिर गया है।
मौसम विज्ञान ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को अंडमान में भारी बारिश (07-11 cm) होने की उम्मीद है। इसके चलते केरल, तमिलनाडु में भी बारिश की संभावना है।
देशभर में ठंड की 3 तस्वीरें…

मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर लोग पूजा करने आए। ठंड के चलते नदी पर कोहरा छा गया।

गुरुग्राम में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई। शख्स साइकिल को उठाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा है।

यूपी के प्रयागराज में भी ठंड के चलते कोहरा छाया। ट्रेन धीमी रफ्तार से चल रही है।

