फरीदकोट में लूटपाट गिरोह के सदस्य पुलिस की गिरफ्त में।
पंजाब में फरीदकोट की थाना सिटी-2 पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 3 सदस्यों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ कालू निवासी संजय नगर फरीदकोट, माइकल मसीह उर्फ हैरी निवासी गुरु अर्जुन देव नगर, फरीदकोट और सूरज
.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 कृपाण, 1 किरच और 1 नलके की हत्थी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर थाना सिटी-2 फरीदकोट के एसएचओ सुखदर्शन कुमार की निगरानी में एएसआई सुखमंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे।
आरोपियों से बरामद तेजधार हथियार
हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश
इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य तेजधार हथियारों से लैस होकर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को जहाज ग्राउंड के नजदीक उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे लूट की योजना बना रहे थे।
मौके से पुलिस पार्टी ने इनके पास से तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना सिटी फरीदकोट में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी देते डीएसपी तरलोचन सिंह
रिमांड लेकर पूछताछ करेगी पुलिस- डीएसपी
डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि जब आरोपियों के क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच की गई, तो सामने आया कि इस गिरोह में शामिल दो आरोपियों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी एवं अन्य संगीन धाराओं के तहत 2 मामले दर्ज हैं। अब इन आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जा रहा है। रिमांड मिलने के बाद आरोपियों से आगे पूछताछ की जाएगी।
